फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022: अभेद्य सुरक्षा के बीच होगा अजन्मे का जन्म, मुस्तैद सुरक्षाकर्मी, बीडीएस और श्वान दल अलर्ट

Fri, 19 Aug 2022 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पैनी निगाह रखी हुई है, तो वहीं आज सुबह से ही बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और श्वान दल अलर्ट दिखे। जन्मस्थान के रेड जोन, यलो जोन और ग्रीन जोन में किसी को भी बिना तलाशी के अंदर नहीं आने  दिया जा रहा है। 

बस अड्डे पर एंटी सैबोटाज चेकिंग 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रेड जोन (श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह का अंदरूनी परिसर) और यलो जोन (दोनों धर्मस्थलों के बाहर चारों तरफ) में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वैड ने हर वस्तु को खंगाला और यहां आने वालों की कड़ी तलाशी ली। इसके अलावा ग्रीन जोन (शहर और हाईवे का इलाका) में भी पुलिस और पीएसी के जवान सतर्क और सजग दिखे। नए बस अड्डे पर एंटी सैबोटाज चेकिंग की गई।
विज्ञापन

2 of 5
वाहनों के पास चेकिंग करती बीडीएस की टीम - फोटो : अमर उजाला
आज रात 12 बजे अजन्मे का जन्म होगा। इस जन्म के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लाखों कृष्ण भक्तों का मथुरा में आगमन हो चुका है। कृष्णभक्त बिना परेशानी के अपने आराध्य के दर्शन कर सकें, इसके लिए एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह से डॉग स्क्वैड और बम निरोधक दस्ते ने नए बस अड्डे पर एंटी सैबोटाज चेकिंग से भक्तों के सामान की तलाशी ली गई। 
विज्ञापन

3 of 5
जन्मस्थान के पास जांच करता श्वान दल - फोटो : अमर उजाला
लगातार चेकिंग करके संदिग्धों वस्तु और व्यक्तियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं से व्यवहार अच्छा रखें। कृष्णभक्त अपने आराध्य के आसानी से दर्शन कर सकें ।

4 of 5
यात्रियोंं के सामान की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा का जायजा लिया। एसएसपी ने सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह से सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा हर संदिग्ध व्यक्ति या फिर वस्तु पर पैनी निगाह बनाए रखने के लिए ताकीद किया। कतई भी हीलाहवाली न बरतने के लिए भी कहा। एसएसपी के साथ एसपी सुरक्षा आनंद कुमार आदि पुलिस अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यात्रियों के सामान की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला में ठहरे लोगों का पता किया जा रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों को भी सजग किया गया है। संदिग्ध नजर आने पर उनकी तत्काल ही जानकारी देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें