फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दूधिया रोशनी से नहाया चंद्रोदय मंदिर, देखें अद्भुत तस्वीरें

Wed, 17 Aug 2022 03:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
चंद्रोदय मंदिर - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की नित्य विहार स्थली श्री धाम वृन्दावन में अजन्मे के जन्म की तैयारियां बड़ी ही जोरों-शोरों के साथ की जा रही हैं। वृन्दावन में विश्व के सबसे ऊंचे निर्माणाधीन चंद्रोदय मंदिर के भक्तों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। विद्धुत सज्जा से सुसज्जित चंद्रोदय मंदिर रात्रि में दूधिया रोशनी से सरावोर नजर आ रहा है। फूल बंगला, झूलन उत्सव, छप्पन भोग एवं महाभिषेक आकर्षण का केन्द्र रहेगा। 

मंगला आरती से होगी महोत्सव की शुरूआत

चंद्रोदय मंदिर में शुक्रवार को आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव में उत्सव का शुभारंभ मंगला आरती के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत मंदिर में भगवान श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र की धूप आरती, नवीन पोषाक धारण, फूल बंगला, झूलन उत्सव, छप्पन भोग, हरिनाम संकीर्तन एवं महाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पंचगव्य दूध, दही, घी, शहद, मिश्री एवं 108 प्रकार के फलों के रस, विभिन्न जडी बूटियों एवं फूलों से सम्पन्न कराया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रोदय मंदिर - फोटो : अमर उजाला
संस्था के मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि चंद्रोदय मंदिर के भक्त अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस उत्सव की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अब सभी भक्तों को उस घड़ी का इंतजार है, जब वह भगवान के अवतरण महोत्सव को धूम-धाम के साथ मनायेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
चंद्रोदय मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि इस उत्सव में भाग लेने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृन्दावन पहुंच रहे हैं।

4 of 5
चंद्रोदय मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वहीं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भारी भीड़ की संभावना के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। ये  डायवर्जन 18 अगस्त को सुबह 08.00 बजे से 20 अगस्त को  सुबह 06.00 बजे तक रहेगा। वहीं कुछ जगहों दो-पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, ई-रिक्शा आदि वाहनों की नो एंट्री की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंद्रोदय मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वहीं जन्माष्टमी पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने मंगलवार को मथुरा और वृंदावन में कई स्थलों की सुरक्षा का जायजा लिया।  एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार के साथ जायजा लेने के बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें