नववर्ष के नूतन सवेरे का शुभारंभ वृंदावन में भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन कर किया। देश-विदेश के कोने-कोने से आए भक्तों ने बांकेबिहारी मंदिर में सुबह-सुबह दर्शन किए। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मंदिर के पट खुलते ही श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा
- फोटो : अमर उजाला
नववर्ष 2020 के आगमन पर धर्म और आस्था की नगरी मथुरा और वृंदावन में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से आए भक्त ब्रज के मंदिरों में राधाकृष्ण की जय-जयकार कर रहे हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में तो पहले ही दिन दर्शन को भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
3 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की सुबह जिधर भी नजर जाती श्रद्धालुओं का हुजूम ठा. बांकेबिहारी मंदिर की ओर बढ़ रहा था। पट खुलते इससे पहले ही हजारों कृष्ण भक्त मंदिर पहुंचे। मंदिर जाने वाले सभी रास्ते श्रद्घालुओं से भरे नजर आए।
4 of 6
राधे-राधे के जयकारों की गूंज
- फोटो : अमर उजाला
सप्तदेवालयों से लेकर निधिवन, सेवाकुंज, रंगजी मंदिर, कात्यायनी मंदिर, टटिया स्थान पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नए साल की शुरूआत की। भगवान के भजनों पर थिरकते नाचते कूदते श्रद्धालुओं ने नए साल का अभिनंदन पूरी तरह से भक्ति भाव के साथ किया। मंदिरों में भीड़ थी तो बाजार भी बांकेबिहारी के जयकारे से गूंज रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
प्रेम मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के मंदिरों में मंगलवार की संध्या को ही देश के कोने-कोने से भक्त नई साल मनाने के लिए पहुंचे। प्रेम मंदिर, पागलबाबा मंदिर, इस्कान मंदिर आदि में भक्तों की भारी भीड़ नववर्ष के पहले दिन नजर आई।
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर नववर्ष के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी। इससे पहले सर्दी के चलते यहां श्रद्घालुओं का आवागमन कुछ कम था। लेकिन, बुधवार को नए साल पर अच्छी संख्या में श्रद्घालुओं की भीड़ पहुंची।