फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर लगा भीषण जाम, एक किमी तक वाहनों की कतार

Sat, 12 Dec 2020 06:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भी भीषण जाम लग गया। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए आगरा पुलिस ने एक्सप्रेसवे की 16 में से 8 लेन बंद करा दीं। इससे शाम के वक्त खंदौली टोल पर भीषण जाम लग गया। वाहन रेंगते रहे। इससे पूर्व शुक्रवार रात 10 बजे तक एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति रही। इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया था। 
विज्ञापन

2 of 5
एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने शनिवार को हाईवे पर चक्का जाम और एक्सप्रेसवे के टोल फ्री करने का एलान किया था। इसके मद्देनजर हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पुलिस की सख्त पहरा रहा। एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के बाद वाहनों को जाने दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा के इंचार्ज ने बताया कि पुलिस के कहने पर लेन बंद की गई हैं। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। वाहनों का दबाव बढ़ने से एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। 

4 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर शाम छह बजे ऐसे हालात थे कि वाहनों की कतारें एक किमी तक लग गईं। पुलिस ने चेकिंग के बाद वाहनों को जाने दिया। उधर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हालात सामान्य रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रहनकलां टोल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में इनर रिंग रोड के रहन कलां टोल प्लाजा पर कई लेन बंद रहीं। इसके कारण टोल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। टोल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। टोल पर पीएसी के जवान तैनात रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें