मैनपुरी जिले में किसान आंदोलन के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान यूनियन और समाजवादी पार्टी (सपा) का विरोध प्रदर्शन नहीं हो सका। पुलिस की सख्ती की वजह से प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट तक नहीं पहुंच पाए। इसके चलते सदर विधायक और समर्थकों की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। जिलेभर में पुलिस ने किसान और सपा नेताओं समेत 31 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। शाम को सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सपा नेताओं की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की
2 of 6
प्रदर्शनकारियों को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
किसान यूनियन के साथ ही समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके चलते सुबह से ही जिलेभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सुबह होते ही सपा और किसान नेताओं की धरपकड़ शुरू हो गई। कई नेताओं को उनके आवास से ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
3 of 6
सदर विधायक को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सदर विधायक राजकुमार यादव को पुलिसकर्मी गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंचे तो वह पीछे के दरवाजे से निकल गए। इसके बाद सदर विधायक राज कुमार यादव और जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी नेता सुबह करीब 11 बजे आवास विकास में बीएसएनएल कार्यालय के पास एकत्रित हुए। यहां से सपा कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए।
4 of 6
सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
ईशन नदी तिराहा से पहले ही राधारमन रोड पर एडीएम बी राम और एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ इन्हें रोक लिया। इस बीच सपा नेताओं की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई। बड़ी संख्या में तैनात पुलिस फोर्स के सामने सपाई ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर वैन से पुलिस लाइन पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 6
प्रदर्शनकारियों को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत को भी उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही कस्बे से जिला मुख्यालय आने वाले किसान नेताओं और सपा नेताओं को इलाकाई पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। शाम को सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।
प्रदर्शनकारियों को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विरोध प्रदर्शन के चलते सुबह पांच बजे ही पुलिसकर्मियों ने आवास विकास स्थित सपा कार्यालय को चारों ओर से घेर लिया। जैसे-जैसे यहां सपा नेता और कार्यकर्ता आते रहे पुलिसकर्मी उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजते रहे। खुद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने सपा कार्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कोतवाली पुलिस ने फूडग्रेन एसोसिएशन कमीशन एजेंट के अध्यक्ष उपदेश यादव को उनके करहल रोड स्थित आवास से सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार किया।