कोरोना वायरस के कारण आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में 22 मार्च तक कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। हॉस्टल और कक्षाओं समेत पूरे परिसर को सैनेटाइज किया है। विदेशी छात्र शहर से बाहर नहीं जा सकेंगे। इनको सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने को कहा गया है। साथ ही हाथों को सैनेटाइज करने के बाद ही हॉस्टल में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
संस्थान को किया गया सैनेटाइज
2 of 5
केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी छात्र-छात्राएं (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय हिंदी संस्थान में चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश समेत 29 देशों के 88 छात्र हिंदी सीख रहे हैं। इसके अलावा गैरहिंदी भाषी राज्यों और पत्रकारिता कोर्स में भी 250 देशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेज और कोचिंग 23 मार्च तक बंद
3 of 5
बाथरूम को सैनेटाइज करता कर्मचारी
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के मामले बढ़ते देख संस्थान निदेशक ने सभी की कक्षाएं बंद करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने को कहा है। विदेशी छात्र आगरा से बाहर नहीं जा सकेंगे। सोमवार को हॉस्टल, ऑफिस, शौचालय समेत पूरे परिसर को सैनेटाइज कराया गया है।
4 of 5
सैनेटाइजर
- फोटो : Amar Ujala
संस्थान के हॉस्टल के प्रवेश गेट पर ही सैनेटाइजर रखा गया है। इससे हाथों को साफ करने के बाद ही कोई हॉस्टल में प्रवेश कर पाएगा। बचाव और सावधानी के लिए पोस्टर भी लगाए गए हैं।
हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो. नंदकिशोर पांडे ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिहाज से एहतियातन यह कदम उठाए गए हैं। विदेशी छात्रों को बेहद जरूरत होने पर ही हॉस्टल से बाहर जाने को कहा है।