फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हत्याकांड: जहां पर पुलिसकर्मियों के साथ हुई बर्बरता, वहां धधकती मिलीं 'मौत की भट्ठियां'

Thu, 11 Feb 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
1 of 6
कासगंज हत्याकांड: घटनास्थल पर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में पुलिस टीम पर हुए हमले ने बिकरू कांड की याद ताजा कर दी। थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब बनने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ शराब माफिया ने बर्बरता की थी। जहां पर यह बर्बरतापूर्ण वारदात हुई थी, वहां पर बुधवार की सुबह जब पुलिस टीम पहुंची तो 'मौत की भट्ठियां' धधकती मिलीं। अगली स्लाइड्स में देखिए घटनास्थल की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
कासगंज हत्याकांड: घायल दरोगा अशोक कुमार, शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना सिढ़पुरा के दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र सिंह गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर पहुंचे थे। यहां शराब माफिया ने हमला कर सिपाही देवेंद्र सिंह की बर्बरतापूर्ण हत्या कर दी थी। हमले में दरोगा अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
कासगंज हत्याकांड: यहीं पर हुई थी पुलिसकर्मियों से बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
शराब माफिया इतने बेखौफ थे कि पुलिसकर्मियों पर हमले के दौरान उनके हाथ तक नहीं कांपे। हमलावरों की बर्बरता देख दरोगा और सिपाही की रूह कांप उठी थी। अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती घायल दरोगा अशोक कुमार सिंह ने जब आपबीती सुनाई है तो उनके चेहरे पर बर्बरता का खौफ भी साफ दिखाई दिया।

4 of 6
कासगंज हत्याकांड: यहीं पर हुई थी पुलिसकर्मियों से बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की सुबह अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ गंगा और कालीनदी की कटरी में कॉम्बिंग की। इस दौरान पुलिस अधिकारी उस जगह पर भी पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों के साथ बर्बरता हुई थीं। वहां पर अवैध शराब बनाने की भट्ठियां सुलग रही थीं। यह देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। 
विज्ञापन

5 of 6
कासगंज हत्याकांड: कटरी में कॉम्बिंग करती पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
गंगा और कालीनदी की खादर में अवैध शराब बनने का कारोबार जमकर फल फूल रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने का ढिंढोरा पीटता है, लेकिन जब कोई वारदात होती है तो अभियानों पर सवाल उठने लगते हैं। आखिरकार अब तक कटरी में 'मौत' की धधकती भट्ठियों पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कासगंज हत्याकांड: कटरी में कॉम्बिंग करती पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आदित्य वर्मा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस समय-समय पर अभियान चलाती है। जिलेभर में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि वे अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखें। पटियाली के आबकारी निरीक्षक परमहंस का भी यही कहना है कि अभियान लगातार चला रहे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें