फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चार कत्ल और सुसाइड: हथौड़े से तोड़े गए ताले, कटर से काटा गेट; कासगंज कांड की दिल दहलाने वाली कहानी

Sun, 22 Feb 2026 03:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

कासगंज के अमांपुर के एक परिवार के पांच लोगों के शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई। घर के मुखिया ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की जान ली। इसके बाद खुदकुशी कर ली। हथौड़े से ताले तोड़े गए। कटर से गेट काटा गया। 
विज्ञापन
1 of 13
Kasganj murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के कासगंज के अमांपुर के एक परिवार के पांच लोगों के शव एक घर में मिलने से सनसनी फैल गई। दिल दहलाने वाली घटना पर मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक घर के मुखिया ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की जान लेने के बाद फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी। 

पड़ोसियों और परिजन से बातचीत के बाद डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इस वारदात के पीछे प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी का कारण सामने आया है। परिवार के लोगों की मौत तीन दिन पहले हुई है। घटना से पहले मृतक मुखिया ने घर के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए और एक दरवाजे पर ताला भी लगा दिया। इसके बाद पत्नी बच्चों की जान लेकर फंदा लगा लिया।
 
विज्ञापन

2 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना में सत्यवीर (45), उसकी पत्नी रामश्री (40), उसकी बड़ी बेटी प्राची (14), आकांक्षा (13) एवं बेटा गिरीश (10) के शव पुलिस ने बंद घर से बरामद किए। शनिवार शाम साढ़े छ: बजे बंद घर में परिवार के मुखिया सत्यवीर व अन्य परिजनों के मृत होने की सूचना पुलिस मिली। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। चूंकि घर अंदर से बंद था इसलिए पुलिस प्रवेश नहीं कर सकी। 

 
विज्ञापन

3 of 13
घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी और बेटे के मुंह से निकल रहे थे झाग
इस पर एसपी ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा और वीडियोग्राफी कराकर बंद मकान का दरवाजा कटवाया। घर के अंदर सत्यवीर का शव छत के कुंदे पर साड़ी के फंदे पर लटका मिला जबकि पत्नी रामश्री का शव दूसरे स्थान पर पड़ा हुआ था उसके गले पर निशान भी पाया गया। दोनों बेटी और बेटे के मुंह से झाग निकल रहे थे। बड़ी बेटी प्राची के मुंह से खून भी निकला था। 

4 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आर्थिक तंगी से जूझ रहा था सत्यवीर
पुलिस के मुताबिक विषाख्त पदार्थ खिलाकर बच्चों की जान ली। पड़ोसियों ने बताया कि सत्यवीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उसका घर भी इस तरह की गवाही दे रहा था। उसके घर का चूल्हा बुझा पड़ा था। आस पास बर्तन भी दिखाई नहीं दिए। वहीं कुछ लोगों ने यह भी बताया कि सत्यवीर के बेटा गिरीश पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। जिसके कारण न वह धंधा कर पा रहा था और वह आर्थिक बोझ से दबा हुआ था।
विज्ञापन

5 of 13
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर डीआईजी प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं एसपी अंकिता शर्मा मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

6 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हथौड़े से तोड़े गए ताले, कटर से काटा गेट
अमांपुर में सत्यवीर ने मकान में घटना से पहले दरवाजे तो बंद किए ही थे, लेकिन उन दरवाजों पर मोटे ताले भी लगा दिए जिससे तालों को तोड़ने और दरवाजों को खोलने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वेल्डिंग कटर मंगाकर दरवाजा काटा गया। हथौड़े से ताला तोड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह नहीं टूटा तो कटर का सहारा लिया गया।
विज्ञापन

7 of 13
आत्महत्या करने वाले परिवार के घर में बुझा चूल्हा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार में सबसे बड़ा था सत्यवीर
अपने परिवार में सत्यवीर सबसे बड़ा था। वह चार भाई हैं। दूसरा भाई संतोष गांव में रहता है जबकि दो अन्य भाई सतीश एवं देशराज अमांपुर में ही अलग अलग स्थानों पर रहते हैं। बेटे की बीमारी के कारण सत्यवीर आर्थिक तंगी से डेढ़ साल से जूझ रहा था। इलाज के लिए हर बार वह उधार ले रहा था।

 

8 of 13
घटनास्थल पर पहुंचे विधायक और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएसी की गई तैनात
अमांपुर में इस दर्दनाक घटना के बाद भीड़ की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात कर दी है जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। पांच लोगों की मौत के मामले के बाद अमांपुर कस्बे के लोग उसके घर की ओर दौड़ चले।
 

9 of 13
घटनास्थल पर जमा भीड़ और लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेहरा देखने के लिए पुलिस से हुई नोकझोंक
जब एंबुलेंस से शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाए जा रहे थे, उस समय तमाम महिलाएं व परिवार के लोग सभी के मृतकों का चेहरा देखना चाह रहे थे। पुलिस उन्हें बार-बार रोक रही थी तो चीत्कार कर रहे लोग पुलिस से नोकझोंक करने लगे, लेकिन पुलिस उन्हें बार-बार समझा रही थी।
 

10 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरवाजा तोड़ने से लेकर हर चीज की वीडियोग्राफी
अमांपुर में बंद कमरे में मिले पांच शव मामले में पुलिस भी सकते में आ गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ने से लेकर कमरे में मौजूद हर चीज का वीडियो बनाया। वीडियोग्राफी के साथ ही फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो पूरी वीडियोग्राफी की गई।

11 of 13
आत्महत्या करने वाले परिवार की दुकान और घर का बंद शटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से नमूने जुटाए। काफी देर तक डॉग स्क्वॉयड की टीम गुत्थी सुलझाने की कोशिश में लगी रही। बाहरी व्यक्ति के हत्या करने के एंगल से भी क्राइम सीन देखा गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एएसपी सुशील कुमार सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई पूरी होने के बाद एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस से घटनास्थल से पांचों शव पोस्टमार्टम हाउस ले जाए गए। 
 

12 of 13
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टाइमलाइन
6:30 कोतवाली पुलिस को मिली सूचना
6:35 बजे कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर
6:40 उच्च अधिकारियों को दी गई मामले की जानकारी
7:00 मौके पर उमड़ी भीड़, पहुंचे गांव से अन्य रिश्तेदार व परिजन
7:30 तहसीलदार, मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे
7:35 फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम पहुंच गई
7:45 बैल्डिंग कटर से गेट काटकर घर में पहुंची पुलिस
8:00 एसपी, एसडीएम पहुंचे मौके पर
8:25 अमांपुर विधायक मौके पर पहुंचे
8:45 एंबुलेंस से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना शुरू
8:50 जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे मौके पर
9:40 पर डीआईजी पहुंचे मौके पर
विज्ञापन

13 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हो रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है। शेष जानकारी एक्सपर्ट ओपिनियन व जांच पड़ताल के बाद आएगी। जो लोगों से बातचीत हुई है। उसमें आर्थिक तंगी की बात सामने आई है। हर पहलू पर जांच की जा रही है- प्रभाकर चौधरी, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें