नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर प्रदेश के कई जिलों में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बाद कासगंज जनपद में हाई अलर्ट है। पुलिस और पीएसी बल चप्पे चप्पे पर तैनात कर दिया गया है। सभी संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस व पीएसीबल के जवानों के साथ शुक्रवार सुबह से ही शहर के बाजारों में फ्लैग मार्च करने निकले। लोगों से जानकारी लेकर माहौल परखा और शांति की अपील करते हुए सहयोग मांगा।
विज्ञापन
2 of 7
कासगंज में संवेदनशील क्षेत्रों में मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून विधेयक के विरोध में प्रदेश में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसा की आग फैलती जा रही है। जिससे स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट है। डीएम, एसपी जिले में हाई अलर्ट जारी कर चुके हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारी स्वयं सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले शुक्रवार सुबह पुलिस, पीएसी बल के जवानों के साथ फ्लैग र्माच करने निकले। अधिकारियों ने शहर के सभी मुख्य बाजारों के अलावा सर्कुलर रोड और आबादी के बाहरी क्षेत्र तक फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
3 of 7
कासगंज में धार्मिक स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
डीएम, एसपी ने शहर के लेगों से शांति की अपील करते हुए सहयोग मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि किसी ने शांति व्यवस्था से खिलवाड़ किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर की संवेदनशीलता के मद्देनजर सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। डीएम ने सभी सेक्टर और मजिस्ट्रेट को तैनाती स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
4 of 7
कासगंज में संवेदनशील क्षेत्रों में मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मोबाइल टीमें भी सक्रिय की गईं। दिनभर मोबाइल टीमें शहर में दौड़ती रहीं। एसपी सुशील घुले ने सभी टीमों को निर्देशित किया है कि किसी भी हाल में निगरानी में ढिलाई न बरतें और मार्च करते रहें।
विज्ञापन
5 of 7
कासगंज में धार्मिक स्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जुमे की नमाज थी। ऐसे में धार्मिक स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई। हालांकि जिले में पूरी तरह शांति बरकरार रही।
विज्ञापन
6 of 7
ड्रोन कैमरे से निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे में एडीएम योगेंद्र कुमार, एसडीएम शिव कुमार, सीओ गवेंद्र गौतम ने फ्लैग मार्च किया। फुल ड्रेस रिहर्सल कर शांति की अपील की ओर चेतावनी दी की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीएम, एसडीएम, सीओ ने बान तिराहा, जामा मस्जिद पर विशेष निगरानी रखी। प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई।
किसी भी प्रकार की भड़काऊ नारेबाजी न करें और जुलूस न निकालें। अफवाह न फैलाएं। सौहार्द बनाए रखें। कोई उन्माद फैलाने का प्रयास करे तो तत्काल सूचित करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी- चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी। जिले में सभी संवेदनशील इलाके में फोर्स तैनात कर दिया गया है। चप्पे चप्पे पर कड़ी निगरानी की जा रही है। सभी मोबाइल टीमें सक्रिय हैं। पूरी तरह शांति है- सुशील घुले, एसपी।