यूपी के कासगंज में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। कस्बा मोहनपुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढे से मिट्टी खोदने के दौरान ढाय टूट गई, जिसमें दबकर एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए।
देवोत्थान एकादशी की सुबह जहां घर-घर में देवों को जगाने की पूजा की तैयारियां की जा रहीं थीं। पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह था। इसी उत्साह के चलते देवोत्थान के दिन घर के चूल्हे व चौक की पोताई के लिए शुद्ध पीली मिट्टी लेने के लिए महिलाएं भोर से ही कासगंज-मथुरा नेशनल हाईवे 530-बी की निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में मिट्टी लेने के लिए उतर गईं। पुलिया के लिए खोदा यह गड्ढा करीब 15 फीट गहरा व 6 से 7 चौड़ा और 20-25 फीट लंबा था। इसी बीच करीब 10 मीटर लंबी ढाय धंसक गई। महिलाएं व बालिकाएं इस ढाय में दब गईं। देवों के जागने के दिन तीन महिलाएं व एक किशोरी मौत के आगोश में समाकर चिरनिंद्रा में लीन हो गईं। हादसे ने हर किसी को द्रवित कर दिया और रामपुर गांव में मातम का सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
2 of 8
कासगंज हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पौन घंटे में मिट्टी से निकाली जा सकी 9 जिंदगियां
कासगंज में महिलाएं, बालिकाएं हर कोई उत्साह के साथ पर्व की तैयारी के लिए मिट्टी लेने गहरे गड्ढे की ओर जा रहे थे। मिट्टी लेने का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया था। करीब पौने 7 बजे यह हादसा हुआ और 9 जिंदगियां मिट्टी में दब गईं। महिलाओं के शोर पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। कोई हाथों से मिट्टी हटा रहा था तो कोई फांवड़ा से। जिसे जो मिला वह उससे जिंदगियां बचाने के जद्दोजहद में जुट गया और पौन घंटे की मशक्कत के बाद सभी 9 जिंदगियां बाहर निकाली जा सकीं।
विज्ञापन
3 of 8
कासगंज हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिट्टी में दबे लोगों को जब बाहर निकाला तो उनकी सांसे चल रहीं थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचते पहुंचते चार की सांसे थम गईं। जब यह सूचना ग्रामीणों को मिली तो वे भौंचक्के रह गए। क्योंकि उन्होंने अपने हाथों से सभी को जीवित निकाला था। मोहनपुरा चौकी की पुलिस सवा सात बजे घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
4 of 8
कासगंज हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन जेसीबी व एक पोकलेन मशीन से चलाया रेस्क्यू
एक के बाद एक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचने लगीं। इसी के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो गया। तीन जेसीबी व एक पोकलेन मशीन लगाकर गड्ढे की मिट्टी को काफी गहराई तक निकाला गया। क्योंकि ग्रामीणों को इस बात की आंशका थी कि कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। इसी आशंका के चलते रेस्क्यू के साथ सुबह 9 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा।
विज्ञापन
5 of 8
मिट्टी की ढाय में दबने से चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ को नियंत्रित करना हुआ मुश्किल
मौके पर अफरा तफरी का ऐसा आलम था। रामपुर गांव व समीपवर्ती कांतौर गांव सहित आस पास के गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसने हादसे के बारे में सुना उसके पांव हादसे के स्थल की ओर बढ़ते चले गए। मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित थी। डीएम मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एसडीएम कोमल पंवार, सीओ आंचल चौहान, सीएफओ आरके तिवारी दमकल कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 8
कासगंज हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासनिक अधिकारियों को मुश्किल हो रहा था। अधिकारी भीड़ से पीछे हटने की बार बार अपील कर रहे थे। प्रशासन को करीब 9: 30 बजे रस्सी लगाकर घटनास्थल की बैरिकेडिंग करनी पड़ी। बैरिकेडिंग के साथ पोकलेन मशीन से मिट्टी को हटाया गया। जब यह सुनिश्चित हो गया कि कोई और नहीं है तब रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया।
विज्ञापन
7 of 8
कासगंज हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में मृतकों की सूची
प्रेमा देवी (36) पत्नी गंगा प्रसाद, निवासी रामपुर
सरस्वती (30) पत्नी रघुवीर, निवासी रामपुर
पिंकी (11) पुत्री मानपाल, निवासी रामपुर
रामबेटी (35) पत्नी दानपाल निवासी रामपुर
घायलों की सूची
- कृष्णा (45) पत्नी सुरेश, निवासी कांतौर
- अर्जुन (8) पुत्र शिशुपाल, निवासी कांतौर
- महेश्वरी (45) पत्नी चंद्रपाल, निवासी रामपुर
- हेमलता (35) पत्नी भूपेंद्र, निवासी रामपुर
- प्रेमसिंह (28) पुत्र नाथूराम, निवासी रामपुर
कासगंज में मिट्टी की ढाय गिरने से तीन महिलाओं समेत चार की मौत
यूपी के कासगंज में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। कस्बा मोहनपुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढे से मिट्टी खोदने के दौरान ढाय टूट गई, जिसमें दबकर एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही विधायक, डीएम, एसपी सहित कई प्रमुख लोग मौके पर पहुंच गए।
जिले में मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 530-बी का निर्माण कार्य चल रहा है। कस्बा मोहनपुरा के पास राधास्वामी सत्संग भवन के करीब पुलिया निर्माणाधीन है। इसके लिए यहां कार्यदायी संस्था ने गहरा गड्ढा खोदा था। इस गड्ढे में रामपुर और कातौर गांव की काफी महिलाएं घर के लिए मंगलवार की सुबह करीब चार-पांच बजे मिट्टी लेने गई थीं। इनके साथ बच्चे भी थे।
करीब सात बजे मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई। इससे गड्ढे में मौजूद छह महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे मिट्टी की ढाय में दब गए। गड्ढे से बाहर खड़ी महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर आए ग्रामीण और युवाओं ने मिट्टी हटाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। कस्बा चौकी इंचार्ज भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को निजी गाड़ियों से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन महिलाओं और एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।