फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ: आगरा में देर रात तक गुलजार रहे बाजार, सोलह शृंगार के सामान की खूब हुई खरीदारी

Sun, 24 Oct 2021 10:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ 2021: देर रात तक गुलजार रहे बाजार - फोटो : अमर उजाला
आगरा में करवा चौथ की तैयारी के लिए बाजार शनिवार को रात 11 बजे के बाद तक गुलजार रहे। सुहागिनों की भीड़ रही। सोलह शृंगार का सामान खरीदा गया। मेहंदी लगवाने के लिए कतार लगी रही। आज (रविवार) को पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा जाएगा। इस साल करवा चौथ ग्रहों की दृष्टि से भी कुछ खास है। इस दिन न केवल रोहिणी नक्षत्र रहेगा बल्कि सूर्य देव की कृपा भी बरसेगी। सर्वार्थ सिद्धि और धाता योग भी बन रहा है। करीब 14 साल बाद ऐसा हो रहा है।

करवा चौथ 2021: रोहिणी नक्षत्र में होंगे चांद के दीदार, ये रहेगा पूजन का समय

ज्योतिषाचार्य डॉ. सोनू मल्होत्रा ने बताया कि रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित रहता है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्तूबर रविवार सुबह 3:01 बजे से शुरू होगी जो 25 अक्तूबर को सुबह 5:43 बजे तक रहेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ 2021: पूजन का सामान खरीदतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पूजन सामग्री
करवा चौथ की पूजन सामग्री में पीतल या मिट्टी का करवा, दीपक, रुई की बाती, कपूर, हल्दी, पानी का लौटा और गेहूं रहता है। लकड़ी का आसन, चलनी, कांस की 9 या 11 तीलियां, कच्चा दूध, अगरबत्ती, फूल, चंदन, शहद, शक्कर, फल, मिठाई, दही, गंगाजल, चावल, सिंदूर, महावर, मेहंदी, चूड़ी, कंघी, बिंदी, चुनरी, प्रसाद के हलुआ पूड़ी व मिठाई और दक्षिणा के लिए रुपये थाल में रखे जाते हैं। लोग अपनी मान्यताओं के तहत भी सामग्री में बदलाव करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
करवा चौथ 2021: हाथों पर मेहंदी रखवाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी के दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस पर्व को लेकर ताजनगरी में महिलाओं में खासा उत्साह है। 

4 of 5
करवा चौथ 2021:देर रात तक गुलजार रहे बाजार - फोटो : अमर उजाला
शनिवार पूरे दिन ही बाजारों में भीड़ रही। शहर की लुहार गली, फुव्वारा, राजामंडी की दुकानों पर महिलाओं का रेला टूट पड़ा। देर शाम को भीड़ काफी हो गई। देर रात तक यही सिलसिला चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवा चौथ 2021: मिड नाइट बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार में लगे आगरा महोत्सव मिड नाइट बाजार के दूसरे दिन शनिवार को खूब भीड़ पहुंची। महिलाओं ने करवा चौथ के लिए जमकर खरीदारी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें