मंगलवार की सुबह आस्था और भक्ति का ज्वार उमड़ता दिखा। आगरा के गुरुद्वारा में भक्त मत्था टेकने पहुंचे तो मथुरा में यमुना मैया में कार्तिक माह की पूर्णिमा के मौके पर सैकड़ों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। देशी के साथ विदेशी भक्त भी आस्था से ओतप्रोत दिखे। वहीं मैनपुरी के सरोबर में श्रद्घालुओं ने स्नान किया।
विज्ञापन
2 of 5
यमुना के घाटों पर स्नान के बाद मंदिरों में किए दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
यमुना के घाटों पर सुबह से ही श्रद्घालुओं का जमावड़ा दिखाई दिया। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पुण्य कमाने के लिए दूर दराज से श्रद्घालु बीती रात ही मथुरा और आसपास के स्थानों पर पहुंचे। भोर होते ही उन्होंने यमुना में स्नान किया।
विज्ञापन
3 of 5
महर्षि मार्कंडेय के पवित्र सरोवर में स्नान करते श्रद्घालु
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही शुरू हुआ महर्षि मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि पर मेला। यहां मंगलवार को हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद लोगों ने पूजा अर्चना की।
4 of 5
गुरुद्वारा
- फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा गुरु के ताल में गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर देशभर से श्रद्धालु जुटे। फूलों से सजे दीवान के आगे मत्था टेका और चरण पादुका के दर्शन किए। मंगलवार को आतिशबाजी मुख्य आकर्षण हैं, जिसमें डेढ़ से दो लाख की संगत जुटेगी।
नगर की पंचकोसी परिक्रमा देते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक नियम सेवा के अंतिम चरण में गिरिराज तलहटी में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर भक्तों ने जयकारों के बीच परिक्रमा लगाई। इस दौरान भक्तों ने यहां एक माह तक प्रवास कर कुंड और सरोवरों में स्नान किया।