आगरा के कुबेरपुर आने से पहले क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र सिंह राणा (हरियाणा) ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो जारी किए थे। एक वीडियो में सांसद के बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आवास पर पहुंचने का एलान किया था। दूसरे वीडियो में कार्यकर्ताओं को एकजुट होने के लिए स्थान के बारे में बता रहे हैं।
मंगलवार को जारी एक वीडियो में सांसद के बयान से परेशान होने की बात कही है। इसमें राणा सांगा पर दिए बयान पर आक्रोश व्यक्त किया है। इसमें ओकेंद्र सिंह राणा कह रहे हैं कि सब लोग इकट्ठा होकर सांसद के आवास पर जाएंगे। इसके लिए फेसबुक पर लोकेशन को डाल दिया गया है। वो यह भी कह रहे हैं कि देश और धर्म के लिए महाराणा सांगा ने 80 घाव खाए थे। उनका अंश और वंश होने के नाते दो घाव हम भी खा लेंगे। इसमें उन्होंने 11 बजे आगरा में कार्यकर्ताओं से आने का एलान किया था। यह भी कहा कि अगर, माफी मांगनी है तो राजस्थान के रूपवास में महाराणा सांगा के स्मारक पर जाकर नाक रगड़कर माफी मांगनी होगी। तभी माफ किया जाएगा। इसके अलावा अन्य तरीके से माफी नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें - राणा सांगा पर संग्राम: सपा सांसद के घर हमला...बुलडोजर के साथ पहुंची करणी सेना, पथराव और भगदड़; देखें तस्वीरें