फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022: इस बार श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दिखेगा कंस का कारागार, ईदगाह की दीवार पर दरवाजे भी सजेंगे

Wed, 17 Aug 2022 06:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थान कंस के कारागार के रूप में नजर आएगा। मंदिर परिसर स्थित गर्भगृह को कारागार का स्वरूप दिया जा रहा है। जन्माष्टमी पर यहां कहीं अंधेरी छाया रहेगी तो कहीं सोते हुए पहरेदार दिखाई देंगे। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इसे देखकर द्वापर काल का अहसास कर सकेंगे। गर्भगृह में ईदगाह की ओर बने दरवाजे को भी खास तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा। 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस मौके पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन के लिए लाखों भक्त मथुरा आते हैं। इन भक्तों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर द्वापर काल का अहसास कराने की तैयारियां इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने कर ली हैं। पहली बार जन्मस्थान परिसर में गर्भ गृह को कंस के कारागार का स्वरूप दिया जा रहा है। गर्भगृह के बाहरी क्षेत्र को इस तरह सजाया जा रहा है कि दर्शन को पहुंचने वाले भक्त खुद को कारागार में महसूस करें। इसके लिए गर्भगृह मंदिर मार्ग में रात का अंधेरा और पहरेदारों की मौजूदगी रहेगी। जिससे द्वापर काल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का अहसास हो। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार गर्भगृह में ईदगाह की दीवार पर बने दरवाजे को भी खास तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा। भक्तों को इसके माध्यम से बताने की कोशिश होगी कि जन्म के बाद वासुदेव पूरब दिशा की ओर भगवान श्रीकृष्ण को यमुना के माध्यम से गोकुल लेकर गए थे। लाल पत्थर की दीवार पर वर्तमान में भी दरवाजानुमा स्थान मौजूद है, जिस विशेष तौर पर सजाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान का भागवत भवन - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लाखों भक्त दर्शन को आते हैं। उनकी जिज्ञासा कारागार और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर रहती है। उसे ध्यान रखते हुए इस बार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थल गर्भगृह को कारागार का स्वरूप दिया जा रहा है। कोशिश उसी दृश्य को साकार करने की है।

4 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने मंगलवार को मथुरा और वृंदावन में कई स्थलों की सुरक्षा का जायजा लिया।  एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार के साथ जायजा लेने के बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी और थाना गोविंदनगर के एसएचओ संजय कुमार पांडेय ने साथ पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा के जवानों को ठहराने के लिए व्यवस्थाएं भी परखीं। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न हो सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें