गिरिराज के मंदिर में कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को श्रीबांकेबिहारी की नगरी में मीडिया से बातचीत करते हुए पद्मश्री कंगना रणौत ने कहा कि जो पार्टी देश के लिए राष्ट्रवादी की भावना रखेगी, मैं उसके साथ खड़ी नजर आऊंगी। उन्होंने कहा कि उनके बयान से तकलीफ उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनके दिल में चोर है। जो सच्चे हैं और राष्ट्रभक्त हैं, उनको मेरी बात सही लगती है।