फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: आगरा के लगातार पांच बार मेयर चुने गए कल्याण दास जैन, कोई भी नहीं तोड़ पाया ये रिकॉर्ड

Sun, 11 Dec 2022 02:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
तत्कालीन मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी के साथ तत्कालीन मेयर कल्याण दास जैन - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम में हर बार मेयर पद के लिए आरक्षण बदल जाने से एक भी मेयर को दूसरा मौका नहीं मिल पाता है। लेकिन 1960 में आगरा नगर पालिका से आगरा नगर महापालिका बनने के बाद शहर के तीसरे मेयर चुने गए कल्याण दास जैन को लगातार पांच बार मेयर बनने का मौका मिला। वह 1964 से 1969 तक लगातार चुने गए। तब एक साल के लिए ही मेयर का चुनाव होता था। मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष की तर्ज पर तब पार्षद ही मेयर का चुनाव मतदान के जरिए करते थे। उनके कार्यकाल में ही आगरा नगर निगम की एमजी रोड स्थित इमारत बनकर तैयार हुई, जहां मोतीगंज स्थित दाराशिकोह की लाइब्रेरी से नगर महापालिका का कार्यालय शिफ्ट किया गया।

एक मुख्यमंत्री ने शिलान्यास, दूसरे ने उद्घाटन किया

शहर की सरकार को एमजी रोड पर मौजूदा भवन 1965 में मिला था। 13 अप्रैल 1963 को तत्कालीन मेयर रामबाबू गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री चंद्रभानु ने भवन का शिलान्यास किया। दो साल के अंदर इमारत बनकर तैयार हो गई। 20 मई 1965 को तत्कालीन मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी ने नगर महापालिका के नए भवन का लोकार्पण किया। उस समय शहर की यह सबसे बड़ी सरकारी इमारत थी। तत्कालीन मेयर कल्याण दास जैन ने इस इमारत के लिए यहां के मिट्टी के बड़े बड़े टीले साफ कराए थे।
विज्ञापन

2 of 5
तत्कालीन मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी के साथ तत्कालीन मेयर कल्याण दास जैन - फोटो : अमर उजाला

शंभूनाथ चतुर्वेदी बने पहले मेयर

एक फरवरी 1960 को आगरा महानगर पालिका अस्तित्व में आई। उस समय 27 वार्ड बनाए गए, जिसमें 54 पार्षद चुने जाते थे। वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना बताते हैं कि बोर्ड में पार्षदों के साथ 5 विशिष्ट सदस्य होते थे। इस तरह 59 सदस्यों का नगर महापालिका का बोर्ड था। इनमें से 8 सीटें रिजर्व थीं। हर वार्ड से दो पार्षद चुने जाते थे। शंभूनाथ चतुर्वेदी पहले मेयर थे। आगरा को 5 फरवरी 1960 को डिप्टी मेयर भी मिले। नगर निगम बनने के बाद पहले मेयर रमेशकांत लवानियां चुने गए।
विज्ञापन

3 of 5
नगर निगम की इमारत - फोटो : अमर उजाला

दादाजी का कार्यकाल यादगार रहा

कल्याण दास जैन के पौत्र अनंत जैन ने बताया कि दादाजी को लगातार पांच बार शहर का मेयर बनने का गौरव प्राप्त है। उनके कार्यकाल में ही एमजी रोड का नया भवन बना। नगर महापालिका की टैक्स व्यवस्था को उन्होंने श्रेष्ठ बनाया। उनका कार्यकाल यादगार रहा है।

4 of 5
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

नगर महापालिका के शुरुआती 5 मेयर

शंभूनाथ चतुर्वेदी    1960-61
रामचंद्र गुप्ता    1961-63
कल्याण दास जैन    1964-1969
रामबाबू वर्मा    1970-1971
कुंजबिहारी लाल अग्रवाल    1972-73
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

आगरा नगर निगम के 5 मेयर

रमेशकांत लवानियां    1989-94
बेबीरानी मौर्य    1995-2000
किशोरीलाल माहौर    2000-05
अंजुला सिंह माहौर    2006-11
इंद्रजीत आर्य    2012-17
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें