फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' के माहिष्मति महल जैसी होगी आगरा की 'जनकपुरी', कोलकाता के कारीगर देंगे भव्य रूप

Mon, 19 Aug 2019 12:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
जनकनपुरी का फाइल फोटो
आगरा में श्री जनकपुरी महोत्सव के लिए जनक महल इस बार बाहुबली के महिष्मति महल जैसा बनाया जाएगा। इसके लिए कोलकाता से कारीगर अगले सप्ताह ताजनगरी में डेरा डाल देंगे, जो एक माह में जनक महल को स्वरूप दे पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
जनकपुरी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
25 सितंबर को ताजनगरी में भगवान श्रीराम की बरात निकाली जाएगी, जो निर्भय नगर स्थित बन रहे जनक महल में 26 सितंबर की सुबह पहुंचेगी। इसके लिए निर्भय नगर स्थित 80 फुटा रोड तथा सेंट कॉनरेड के पीछे जनक महल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
यहीं पर बनायी जाएगी जनकपुरी - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए भूमि प्रस्तावित हो चुकी है, जिस पर रविवार को दिनभर जेसीबी समतल करने में जुटी रही। हालांकि जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जनक महल की जमीन को लेकर अंतिम मोहर मंगलवार को लगेगी।

4 of 5
जनकपुरी कार्यालय का उद्घाटन करते भाजपा सांसद साथ में अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
श्री रामलीला महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी अतुल दुबे ने बताया कि निर्भय नगर में बनने वाले जनक महल की प्रस्तावित जगह को देखने के लिए मंगलवार को रामलीला कमेटी के पदाधिकारी पहुंचेंगे। उनकी सहमति के बाद ही जनक महल बनाने को भूमि पूजन की तारीख निर्धारित की जाएगी। पिछले सप्ताह श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के महामंत्री राजकुमार गुप्ता ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस बार जनक महल को बाहुबली के महिष्मति महल की तर्ज पर बनाने पर सहमति बनी है। पहले भूमि पूजन होगा। इसके बाद महल के निर्माण का कार्य शुरू होगा। इसके लिए कोलकाता के कारीगर अगले सप्ताह निर्भय नगर में डेरा डाल देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें