उत्तर भारत की प्रमुख रामबारात और जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। जनकपुरी का मुख्य आकर्षण जनक महल अब धीरे-धीरे अपनी शक्ल अख्तियार करने लगेगा। इस बार जनक महल नेपाल के जानकी मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। दयालबाग क्षेत्र में मंगलमशिला के निकट 4500 वर्ग गज क्षेत्र के खाली प्लॉट में जनक महल का कार्य शुरू कर दिया गया है। बुधवार को निर्माणाधीन परिसर में श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने जनक परिवार संग विधि विधान से वैदिक मंत्र उच्चारण द्वारा भूमि पूजन किया और जनक महल की प्रतिकृति का पोस्टर भी जारी किया। कोलकाता के 65 कारीगरों द्वारा 160 फुट चौड़े और 110 फुट ऊंचे जनक महल को 15 हजार बांस बल्लियों के सहारे साकार किया जाएगा। एक हजार सुसज्जित गमले और चार फव्वारे इसका आकर्षण बढ़ाएंगे। लगभग 1500 लोगों के बैठने के लिए सोफे और कुर्सियां लगाई जाएंगी। लगभग 40 दिन में जनक महल पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
जनक महल का पोस्टर किया गया जारी
- फोटो : अमर उजाला
जय श्री राम के गूंजे जयकारे
पंडित समय लाल शास्त्री और आचार्य जितेंद्र मोहन जी ने हवन पूजन के साथ-साथ पृथ्वी से अंतरिक्ष तक की शांति के लिए सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारे रह-रहकर गूंजते रहे। भूमि पूजन में मुख्य आसन पर राजा जनक आलोक अग्रवाल के साथ श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप) विराजमान रहे। स्वागताध्यक्ष राहुल गुप्ता ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 5
किया गया भूमि पूजन
- फोटो : अमर उजाला
कोलकाता के कारीगर बुलाए गए
श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के संयोजक भरत शर्मा ने बताया कि इस बार हरिओम टेंट एंड कांट्रैक्टर्स द्वारा जनकपुर-नेपाल के जानकी मंदिर की तर्ज पर जनक महल बनाया जा रहा है। कोलकाता के 65 कारीगरों द्वारा 160 फुट चौड़े और 110 फुट ऊंचे जनक महल को 15 हजार बांस बल्लियों के सहारे साकार किया
4 of 5
भूमि पूजन
- फोटो : अमर उजाला
अद्वितीय होगी आभा
थर्माकोल पर हल्की स्वर्णिम आभा के साथ श्वेत रंग में तीन बड़ी बुर्जियों, मेहराबों और झरोखों के साथ जनक महल की आभा अद्वितीय होगी। एक हजार सुसज्जित गमले और चार फव्वारे इसका आकर्षण बढ़ाएंगे। लगभग 1500 लोगों के बैठने के लिए सोफे और कुर्सियां लगाई जाएंगी। लगभग 40 दिन में जनक महल पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
राजा जनक आलोक अग्रवाल, उनके पिता मुरारी लाल अग्रवाल अछनेरा वाले, श्री रामलीला कमेटी के उप मंत्री संजय तिवारी, मीनू गुप्ता, मीनू सिरोही, अलका भार्गव, नूतन शर्मा, श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), संयोजक भरत शर्मा, स्वागताध्यक्ष राहुल गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, रामचरन शर्मा, राजीव जैसवाल, समन्वयक अनिल सेंगर, अखिल बंसल, उपाध्यक्ष अखिलेश धर गौड़, दिनेश नौहवार, मानसिंह धाकड़, मंत्री सौदान सिंह बघेल, संजय सिरोही, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, अश्विनी शर्मा, कार्यालय प्रभारी तिलकधारी शर्मा, मीडिया प्रभारी विशाल सक्सेना, दिनेश गौतम, कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार गर्ग (मामा), बृजेश अग्रवाल, पवन कुमार गुप्ता, सुनील सिंघल, विनोद कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, सतपाल शर्मा, विधिक सलाहकार सुभाष गिरी, प्रेमदास चौधरी, विकास बंसल (लड्डू भाई), राकेश शर्मा पिंटू, सौरभ चौधरी, कुलदीप, केपी सिंह।