फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: झारखंड के सम्मेद शिखर तीर्थ को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने का विरोध, जैन समाज ने निकाली रैली

Sun, 18 Dec 2022 05:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
जैन समाज ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
झारखंड स्थित जैन तीर्थक्षेत्र सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने के विरोध में फिरोजाबाद में जैन समाज ने रविवार को रैली निकाली। सदर बाजार स्थित अट्टावाला जैन मंदिर से शुरू हुई रैली श्री छदामीलाल जैन मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। विरोध प्रदर्शन जैन आचार्य सुरत्न सागर के सानिध्य में भारतीय जैन मंच परिवार (हिंद ग्रुप) एवं सकल जैन समाज की ओर से किया गया। समाज ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं झारखंड के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। 

जुलूस सदर बाजार स्थित अट्टावाला मंदिर से शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। जुलूस जैन मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, सदर बाजार, छिंगामल का बाग, विवेकानंद चौराहा एवं बस स्टैंड होते हुए श्री छदामीलाल जैन मंदिर पर पहुंचा। जैन मुनि आचार्य सुरत्न सागर महाराज ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के इस निर्णय का जैन समाज पुरजोर विरोध करता रहेगा, जब तक यह निर्णय वापस नहीं लिया जाता। 
विज्ञापन

2 of 5
जैन मुनि और समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
जैन मुनि ने कहा कि समाज को एकजुट होकर अपनी आवाज को सरकारों तक पहुंचाना चाहिए। जैन संगठनों ने अपनी मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर और सीओ सिटी हरिमोहन सिंह को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में भारतीय जैन मंच युवा इकाई के कोषाध्यक्ष राजा जैन, अनिल जैन, प्रवीण जैन, अनिकेत जैन, सौरभ जैन, दीपक जैन, प्रदीप जैन, पंकज जैन, मनोज जैन समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
जैन समाज ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
जैन विद्वान अनूपचंद्र जैन ने कहा कि कोरा आश्वासन नहीं चाहिए। समाजसेवी अरुण जैन पीली कोठी ने कहा कि इस बार उसी को वोट देंगे जो पार्टी हमारे हित की बात करेगी। भारतीय जैन मंच के संस्थापक प्रद्युमन जैन, भारतीय जैन मंच युवा इकाई के अध्यक्ष  अंकुश जैन, लोक नागरिक कल्याण समिति के सतेंद्र जैन सोली, चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हमारी मांग सरकार ने नहीं मानी तो विश्व स्तर पर जैन समाज आंदोलन करेगा।  

4 of 5
चौराहे पर एकत्र हुए जैन समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
जुलूस जैसे ही सुभाष तिराहे स्थित जैन मंदिर के पास पहुंचा तो विरोध में उतरे युवक एवं युवती छदामीलाल जैन मंदिर के पास रोड पर खड़े हो गए।  इसके कारण रोड पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। जुलूस की कमान संभाल रहे लोगों ने कहा कि हम अहिंसात्मक तरीके से अपने आंदोलन को चलाएंगे। कोई ऐसा काम नहीं करें, जिससे कानून का उल्लंघन हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रैली में शामिल हुईं महिलाएं और युवतियां - फोटो : अमर उजाला
जैन समाज की रैली में यह नारे गूंज रहे थे - सुन लो अब सारी सरकार, पहले सम्मेद, फिर गिरनार। पारसनाथ, पर्वतराज, मधुवन को तीर्थक्षेत्र घोषित करें...। एक दो तीन चार, जैन धर्म की जय-जयकार...। निकाय चुनाव में जैन समाज से मेयर पद का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें