इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ताजमहल में मुख्य गुंबद के अंदर शाहजहां-मुमताज की कब्रों के दीदार के समय खास शू कवर पहनेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शू कवर
- फोटो : google
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने वीवीआईपी मेहमान के लिए खास तौर पर बनवाए गए मखमली शू कवर की व्यवस्था की है। हालांकि, उनके लिए शू कवर डिस्पेंसर भी रहेगा। इस्राइली प्रधानमंत्री के सामने दोनों ही विकल्प रखे जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : सतेंद्र सिंह
इस्राइल के प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए एएसआई ने ताजमहल में सफाई और रखरखाव पर जोर दिया है। रविवार को ताज के अंदर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
4 of 5
ताज महल
- फोटो : self
वाटर चैनल और सेंट्रल टैंक के पानी को बदला गया है, वहीं अधूरे पड़े पत्थर के रैंप का काम रविवार को पूरा कर लिया गया।
ताज के अंदर प्रधानमंत्री जिस रूट से जाएंगे, वहां सफाई के साथ वाटर चैनल के किनारे की घास को डिजाइन देकर काटा गया है। पौधों की प्रूनिंग और चारों बगीचों को डिजाइन दी गई है।