फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण भक्तों के लिए इस्कॉन मंदिर 31 मार्च तक बंद, सेवायतों ने दरवाजों पर लगाया ताला

Wed, 18 Mar 2020 02:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
इस्कॉन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में कोरोना वायरस के चलते इस्कॉन मंदिर को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह निर्णय बुधवार एक बजे से लागू हो गया। मंदिर में बाहर के श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी है। केवल मंदिर के पुजारी ही अंदर रहेंगे। इस निर्णय के बाद मंदिर प्रबंधन ने अंदर रहने वाले पुजारियों को भी हैंड बैज लगाने का निर्देश दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
एचएच गोपाल कृष्ण गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दोपहर को मंदिर के जीबीसी (गवर्निग बॉडी कमेटी) एचएच गोपाल कृष्ण गोस्वामी ने मंदिर प्रबंधन के साथ बैठक की। इस बैठक में मंदिर में कोरोना से बचाव पर बातचीत हुई। इसके बाद मंदिर के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास ने एक और बैठक बुलाई, जिसमें एडवोकेट महेन्द्र प्रताप सिंह सहित मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सौरभ दास तथा अन्य प्रबंध समिति के लोग मौजूद थे। 
 
विज्ञापन

3 of 7
इस्कॉन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर को 31 मार्च तक बंद कर दिया जाए। मंदिर को बाहर के श्रद्धालुओं के लिए बुधवार दोपहर एक बजे से बंद कर दिया। जानकारी देते हुए इस्कॉन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास ने बताया कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के चलते यह निर्णय लिया गया है। श्रद्धालु मंदिर में नहीं आ सकेंगे। 

4 of 7
इस्कॉन मंदिर में मनमोहक छवि में दर्शन देते राधा-कृष्ण। - फोटो : अमर उजाला
अंदर ठाकुर जी की सेवा चलती रहेगी। वहीं कोरोना वायरस के चलते रंग जी मंदिर की सीईओ अनिघा श्री निवासन ने मंदिर द्वारा आज निकाली जाने वाले रथयात्रा तथा आतिशबाजी भी स्थगित कर दी है। 
विज्ञापन

5 of 7
गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का अभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
मंदिर मुकुट मुखारबिंद गोवर्धन के पट किए बंद
कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना को देखते हुए गोवर्धन स्थित मंदिर मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा के पट भक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब यहां सेवायत सिर्फ ठाकुर जी की सेवापूजा को बरकरार रखेंगे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
मानसी गंगा में स्नान करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस को लेकर सरकार लोगों को एक ही स्थान पर जुटने से मना कर रही है। इसे दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न मंदिर सेवा और दर्शन को लेकर निर्णय ले रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को शाम गोवर्धन स्थित मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा के सेवायतों ने श्रद्धालुओं को दर्शन से रोक दिया। मुख्य द्वार पर ताला डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में एक बोर्ड भी गेट पर लगा दिया, जिसमें दर्शन फिलहाल प्रतिबंधित रखने की जानकारी दी गई है। मंदिर के वर्तमान सेवा अधिकारी शिवशंकर मंदिर ने बताया कि अंदर पट खुले हुए हैं, जहां ठाकुर जी की सेवा पूर्ववत रहेगी। सेवायत टीपू पंडित ने बताया कि सतर्कता बरतते हुए फिलहाल यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें