उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के टूंडला में महिला दिवस के मौके पर नारीशक्ति ने जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन चलाई। रविवार को ट्रेन के स्टाफ को रेल अधिकारियों ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
2 of 5
स्टॉफ को सम्मानित करते रेल अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
टूंडला जंक्शन पर रविवार को जब जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस पहुंची तो यहां महिला दिवस के मौके पूरी गाड़ी महिला रेलकर्मियों के हवाले की गई। गाड़ी की चालक अर्चना कुमारी, निधि शुक्ला, गार्ड भानु क्षत्री, टीटीई पुष्पलता, भाग्यश्री, आरपीएफ में नेहापाल, रचना पटेल, लक्ष्मीसिंह थी।
विज्ञापन
3 of 5
आरपीएफ अधिकारी को सम्मानित करते रेलवे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रेल चालक अधिकारी, गार्ड अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे। महिला रेलकर्मियों ने प्रयेक क्षेत्र में आधी आबादी को आगे आने के लिए आह्वान किया और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।
4 of 5
महिला स्टॉफ
- फोटो : अमर उजाला
जोधपुर से चलकर गाड़ी टूंडला जंक्शन पहुंची। यहां ट्रेन में महिला स्टाफ सवार हुआ और गाड़ी रवाना की गई। स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह ने गुलाब का फूल भेंट किया और ट्रेन को रवाना किया।
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉफ को सम्मानित करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
टूंडला से जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को रवाना करने से पहले यहां मौजूद यात्रियों ने भी महिला स्टाफ का स्वागत किया। टूंडला जंक्शन पर यात्रियों ने महिलाओं की हौसला अफजाई की। इस ट्रेन को टूंडला का महिला स्टाफ कानपुर तक लेकर जाएगा। इसके बाद कानपुर से इलाहाबाद के लिए महिलाओं का दूसरा स्टाफ शामिल होगा।