शूटर सोनिया शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
एकाग्रता है ताकत: कोच विक्रांत
संकल्प शूटिंग एकेडमी, दयालबाग में निशानेबाजी की बारीकियां सिखाने वाले सोनिया के कोच विक्रांत सिंह का कहना है कि निशाने लगाते समय सोनिया की एकाग्रता उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग करती है। अपनी इसी खासियत के लिए सोनिया अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। वे बताते हैं कि निशाने में एकाग्रता बनाए रखने के लिए सोनिया ने फिर से हर रोज तीन घंटे अभ्यास करना शुरू कर दिया है।