फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Car Racer: 17 साल की उम्र में छह खिताब जीत चुके हैं शहान, पिता शाहरू मोहसिन हैं जीवन का 'एक्सीलेटर'

Tue, 05 Jul 2022 06:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
शहान अली के पिता और मां - फोटो : अमर उजाला
आगरा के अंतरराष्ट्रीय कार रेसर शहान अली मोहसिन की उम्र महज 17 साल है। लेकिन, जब ड्राइविंग सीट पर बैठते हैं तो उनकी स्पोर्ट्स कार हवा से बातें करती है। लिहाजा लोग उन्हें रफ्तार का बादशाह कहते हैं। वह पिता को अपने जीवन की रेस का एक्सीलेटर मानते हैं। उनका कहना है कि पिता ने उसके शौक को जुनून में बदल दिया और वह पिता की झोली में छह खिताब डाल चुके हैं। शहान बुधवार (छह जुलाई) को अब नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप के लिए बेंगलुरु रवाना हो रहे हैं।
 
कार रेसर शहान के पिता शाहरू मोहसिन शू एक्सपोर्टर हैं। उन्होंने बताया कि बेटा पांच साल की उम्र से ही टीवी पर कार रेस ही देखता था। घर में मौजूद कार की बजाय रेसिंग कार की मांग करने लगा। उसके इस शौक को सात साल की उम्र में जुनून बनाने का फैसला ले लिया। 
विज्ञापन

2 of 6
शहान अली मोहसिन - फोटो : अमर उजाला
दस साल पहले कार्टिंग से शुरू सफर में शहान अब तक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के छह खिताब जीत चुका है। बेंगलुरु में 15 जुलाई से शुरू होने वाली नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप से पहले कैंप के लिए शहान अली बुधवार को बेंगलुरु रवाना होंगे। इसके बाद अगस्त के तीसरे हफ्ते में चेन्नई में एमआरएफ फार्मूला 2000 नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
पिता शाहरू मोहसिन से हाथ मिलाते शहान - फोटो : अमर उजाला

पैसा नहीं, खिताब बेशकीमती: शाहरू मोहसिन 

शाहरू मोहसिन कहते हैं कि बेटे के करियर पर ध्यान देने से व्यवसाय 50 प्रतिशत रह गया। चिंता उस समय दूर हो जाती है, जब बेटा हाथों में खिताब लाकर देता है। खिताब मेरे लिए बेशकीमती हो जाता है। 

4 of 6
शहान अली मोहसिन - फोटो : अमर उजाला

पापा को ढूंढती है नजर: शहान

रेसिंग के समय पापा का ध्यान कर कार दौड़ाता हूं। रेस समाप्त होने पर नजर सबसे पहले पापा को ढूंढती है। आज जिस शिखर पर हूं, सिर्फ उनकी वजह से हूं। 
विज्ञापन

5 of 6
शहान अली मोहसिन - फोटो : अमर उजाला

चेक करती हूं किट: मां सबीना

मां सबीना बताती हैं घर से निकलने से पहले बेटे की किट हमेशा चेक करती हूं। साथ ही पति और बेटे की व्यस्तता के चलने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलना भी काफी कम हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार रेसिंग चैंपियन शहान अली मोहसिन - फोटो : अमर उजाला

शहान की उपलब्धियां:

- 2016 में मलयेशिया में एशियन कार्टिंग चैंपियनशिप जीता। 
- 2019 में इटली में रोटेक्स कार्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में दस कार रेसर में पहले भारतीय बने। 
- 2015, 2016, 2018 और 2019 में बेस्ट ड्राइवर का खिताब अपने नाम किया। 
- 2019 में ऑस्ट्रिया में हुई वर्ल्ड कार्टिंग चैंपियनशिप में दुनिया के पहले पांच ड्राइवरों में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें