ताजमहल के संगमरमरी हुस्न की दुनिया दीवानी है। यही कारण है कि भारत में आने वाली विदेशी पर्यटक ताज का दीदार जरूर करते हैं। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग ले रहीं 35 देशों की सुंदरियों ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गोल्फ कार्ट में बैठकर ताजमहल जातीं मॉडल्स
अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की प्रतिभागी सोमवार की शाम को तकरीबन पांच बजे ताजमहल पहुंचीं थी। वे करीब एक घंटे तक ताज परिसर में रहीं। इस दौरान उन्होंने फोटो सेशन करवाया। एक-दूसरे के साथ सेल्फी लीं।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल के सामने फोटो खिंचातीं मॉडल्स
खूबसूरत ताज के सामने कई देशों की ये सुंदरियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इनमें भारत के अलावा भूटान, ताइवान, इंडोनेशिया, बेल्जियम, यूएसए आदि की प्रतिभागी शामिल रहीं।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 27 अप्रैल को मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड-2019 की 180 प्रतिभागियों ने ताजमहल का दीदार किया था। इन प्रतिभागियों ने ताज के साये में मेहताब में फोटोशूट भी कराया।