फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी-प्रेमिका की मौत का मामलाः पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस को हत्या का संदेह

Mon, 23 Nov 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
आत्महत्या करने वाले युवक पंकज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव पिपरौली में पंकज और ज्योति की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सवाल खड़े हो गए। सुबह पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों के शव फंदे से उतार लिए गए थे और पुलिस को परिजनों ने दोनों के आत्महत्या की बात कही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण गला दबना आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आनर किलिंग मानकर भी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 7
गांव में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबना आया है। चूंकि दोनों ही परिवार वालों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगया है और दोनों द्वारा आत्महत्या किया जाना बताया है। इसलिए मामले में ऑनर किलिंग का संदेह है। दोनों परिवारों से दोबारा पूछताछ की जा रही है। फांसी के कुछ मामलों में गला दबना भी आ सकता है, इसलिए पूरी तरह कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पूरे मामले की तह तक जाया जाएगा। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले चिकित्सक के बयान लेंगे तथा विधिक राय भी ली जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 7
गांव में छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद के थाना मांट क्षेत्र के गांव पिपरौली में शादी से चार दिन पहले प्रेमिका और प्रेमी के शव रविवार सुबह दोनों के शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर शहतूत के पेड़ पर लटके मिले। परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव उतार लिए। 26 नवंबर को मथुरा शहर में युवती की शादी होनी थी। एक ही खानदान के होने के कारण परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 

4 of 7
गांव में युवक-युवती की आत्महत्या की जानकारी के बाद जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
गांव पिपरौली निवासी हरिश्चंद्र के पुत्र पंकज (21 वर्ष) ने 12वीं पास कर ली थी, जबकि उसी के खानदान के इंद्रपाल की पुत्री ज्योति (20 वर्ष) बीए की छात्रा थी। पंकज और ज्योति के प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी उनके परिजनों को थी। एक ही खानदान के होने के कारण इन दानों की शादी के लिए परिजन तैयार नहीं थे। ज्योति के परिजनों ने उसकी शादी मथुरा शहर में तय कर दी थी। 26 नवंबर को ज्योति की शादी थी। शनिवार की रात को घर से दो सौ मीटर दूर सत्तो के खेत में लगे शहतूत के पेड़ से दोनों के शव मिले। रविवार सुबह करीब सात बजे दोनों के शव पेड़ से लटके देख ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन

5 of 7
गांव में युवक-युवती की आत्महत्या की सूचना के बाद चर्चा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मांट थाना प्रभारी भीम सिंह जावला और सीओ धर्मेंद्र चौहान मौके पर पहुंच गए। पुलिस को युवती का शव उसके घर के निकट तथा युवक का शव पेड़ के निकट मिला। दोनों के परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक ही खानदान के तथा एक ही पुजारी (बैरागी) जाति के होने के कारण दोनों की आपस में शादी नहीं हो सकती थी इसलिए उन दोनों ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

6 of 7
गांव में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवक-युवती के मोबाइल नंबर की जांच कर रही पुलिस
गांव पिपरौली निवासी युवक-युवती के मोबाइल के संबंध में पुलिस ने परिजनों से जानकारी की तो उन्होंने दोनों के पास मोबाइल न होने की बात कही। बाद में पुलिस ने छानबीन की तो दोनों के मोबाइल नंबर पुलिस को मिल गए। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि दोनों के मोबाइल नंबर की छानबीन की जा रही है, जिससे इन दोनों के बीच संबंधों के बारे में आवश्यक तथ्य मिल सकें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटनास्थल पर मुआयना करती मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रिश्ते में युवक की बुआ लगती थी युवती
गांव पिपरौली में आत्महत्या करने वाले पुजारी (बैरागी) जाति के युवक और युवती के आपस में बुआ भतीजे का रिश्ता था। परिजनों के अनुसार इन दोनों की शादी संभव नहीं थी। इसलिए युवती की शादी मथुरा शहर में तय कर दी थी। 26 नवंबर को शादी थी घर में रिश्तेदार आने शुरू हो गए थे। शादी का सामान भी आ गया था। जो रिश्तेदार युवती की डोली उठाने आए थे उन्हें उसकी अर्थी को कांधा देना पड़ा। युवती के पिता इंद्रपाल वृंदावन में हलवाई की दुकान पर काम करते हैं और युवक के पिता हरिश्चंद्र किसान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें