कोरोना महामारी से जंग में पुलिसकर्मी 24 घंटे पहली पंक्ति में योद्धा की तरह तैनात रहते हैं। ऐसे में उनको संक्रमण का खतरा हर समय बना रहता है। कई पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में भी आ चुके हैं। ऐसी स्थिति में पुलिसकर्मी बचाव के तमाम उपाय अपना रहे हैं। कासगंज पुलिस ने भाप लेने के लिए जुगाड़ से स्टीम सिस्टम बनाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानों में यह स्टीम सिस्टम लगा है। इसमें कुकर में पाइप लगा है, जिससे ड्यूटी पर आते और जाते समय पुलिसकर्मी भाप ले रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस लाइन में लगे स्टीम सिस्टम से भाप लेते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले की पुलिस लाइन, गंजडुंडवारा कोतवाली, पटियाली में स्टीम सिस्टम लगाए जा चुके हैं। जबकि अन्य थानों में यह सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जहां यह सिस्टम लग चुके हैं वहां पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भाप ले रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
प्रेशर कुकर में लगे पाइप
- फोटो : अमर उजाला
यह सिस्टम गैस स्टोव और प्रेशर कुकर के माध्यम से बनाया गया है। इसमें कई पाइप स्टीम लेने के लिए लगाए गए हैं। एक साथ चार पुलिसकर्मी स्टीम ले सकते हैं। स्टीम का सिस्टम पुलिस लाइन और थाने में लगने से पुलिसकर्मी कोरोना से बचाव को लेकर और सतर्क हुए हैं। वे ड्यूटी पर जाते समय आते समय स्टीम ले रहे हैं।
4 of 5
पुलिस लाइन में लगे स्टीम सिस्टम से भाप लेते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
गंजडुडवारा के कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने बताया कि पुलिस के लिए कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का खतरा हर समय रहता है। क्योंकि पुलिस हर समय फील्ड में काम करती है। चिकित्सकों के अनुसार कोरोना से बचाव में भाप लेना कारगर है।
पुलिस लाइन में लगे स्टीम सिस्टम से भाप लेते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिसार निरीक्षक हकीमुद्दीन ने बताया कि जिले में पुलिसलाइन और सभी थानों में स्टीम सिस्टम लगाए जा रहे हैं। यह सिस्टम प्रेशर कुकर के माध्यम से स्टीम के लिए पाइपलाइन लगाकर बनाए गए हैं। जिससे पुलिसकर्मियों का संक्रमण से बचाव हो सके। जिले के सभी थानों में शीघ्र ही यह व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी।