वन विभाग एवं एसओएस वाल्डलाइफ संस्था की टीम द्वारा रेस्क्यू कर जारा नाम की हथिनी को मथुरा जिले के चुरमुरा स्थित हाथी अस्पताल में लाया गया। उसके पैरों में गंभीर चोट है। इसके कारण वो ठीक से चल भी नहीं पा रही है। अस्पताल में चिकित्सकों की एक टीम ने शनिवार को उसका परीक्षण किया। इसमें उसके दुर्बल शरीर की स्थिति सहित गंभीर बीमारियों का पता चला। उसका इलाज शुरू हो गया है।