अब ट्रेनों में चाय सात की जगह 10 रुपये में मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने चाय की कीमत में तीन रुपये का इजाफा कर दिया है। इस संबंध में सभी रेलवे जोन कार्यालय को दिशा-निदेश भी जारी कर दिए गए है। यही नहीं प्लेटफार्म पर अधिकृत वेंडर खानपान के सामान घूमकर बेच सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
नई योजना के तहत आइआरसीटीसी और रेलवे प्रशासन के अधीन स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर स्थापित फूड प्लाजा, फास्ट फूड यूनिट और जन आहार के अधिकृत वेंडर अब प्लेटफार्म पर घूमकर खानपान के सामान बेच सकेंगे। अवैध वेंडरों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने वैध वेंडरों के बिक्री का दायरा बढ़ाया है।
विज्ञापन
3 of 5
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि स्टैंडर्ड चाय की कीमत तीन रुपये बढ़ी है, जबकि साधारण चाय पांच रुपये में ही मिलेगी। कॉफी भी 10 रुपये में दी जाएगी।
कानपुर-जबलपुर के रास्ते चलेगी एलटीटी एक्सप्रेस
4 of 5
पश्चिम-मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में खेड़ा स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग के चलते (12541/12542) गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा।
गोरखपुर से 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-झांसी-इटारसी की जगह रास्ता बदलकर कानपुर सेंट्रल-ओहान-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी। इसी प्रकार लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक यह एक्सप्रेस ट्रेन इटारसी-जबलपुर-ओहान-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।