फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालुओं को देखकर भावुक हुए क्रिकेटर दीपक चाहर, सदियों पुराने 'डांसिंग बियर' की ली जानकारी

Fri, 26 Feb 2021 06:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
भालू संरक्षण केंद्र पर दीपक चाहर और मालती चाहर - फोटो : वाइल्ड लाइफ एसओएस
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेदबाज दीपक चाहर ने गुरुवार को वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा संचालित आगरा बेयर रेस्क्यू फैसिलिटी सेंटर का दौरा किया। भारत में भालुओं, वन्यजीव संरक्षण और संरक्षण केंद्र में मौजूद बचाए गए 'डांसिंग भालुओं' की देखभाल के प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की। दीपक चाहर अपनी बहन मालती चाहर के साथ यहां आए।
विज्ञापन

2 of 7
भालू संरक्षण केंद्र में क्रिकेटर दीपक चाहर - फोटो : वाइल्ड लाइफ एसओएस
दीपक चाहर ने पुनर्वास केंद्र में मौजूद भालुओं के बारे में जाना, जो कभी भारत में सदियों पुराने 'डांसिंग बियर' व्यापार का हिस्सा थे। बता दें कि यह संरक्षण केंद्र उत्तर प्रदेश वन विभाग के सहयोग से वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा आगरा में संचालित किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
दीपक और मालती चाहर - फोटो : अमर उजाला
दीपक चाहर ने केंद्र के अंदर स्थित वाइल्डलाइफ अस्पताल का भी दौरा किया। जहां भालुओं के लिए रूट कैनाल जैसी विशेष उपचार प्रक्रियाओं को आधुनिक तरीके से किया जाता है। दीपक चाहर ने अस्पताल में मौजूद आधुनिक सुविधाएं जैसे कि पोर्टेबल एक्स-रे, लेजरथेरेपी और अल्ट्रासाउंड के बारे में भी जाना। वाइल्डलाइफ एसओएस ने पूरे भारत से 628 से अधिक ऐसे डांसिंग भालुओं को बचाया था।
 

4 of 7
दीपक चाहर
क्रिकेटर ने पूरे देश में वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा किए जा रहे संरक्षण कार्यों की सराहना की। भाई-बहन की जोड़ी ने पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों को जानवरों की देखभाल के प्रयासों के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने टीम के लिए ऑटोग्राफ पर भी हस्ताक्षर किए।
 
विज्ञापन

5 of 7
पिता और बहन के साथ दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
दीपक चाहर ने अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, केंद्र का दौरा करने और भालुओं के बारे में अधिक जानने का एक शानदार अनुभव था। वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा किया गया कार्य वास्तव में सराहनीय है। कहा कि मैं यहां मौजूद पूरी टीम का शुक्रगुज़ार हूं, जो बचाए गए जानवरों की देखभाल करने में कठिन परिश्रम करती है। 
विज्ञापन

6 of 7
भालू संरक्षण केंद्र में दावत का मजा लेता भालू (फाइल फोटो) - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण, ने कहा, दीपक चाहर जैसे क्रिकेटर का पुनर्वास केंद्र का दौरा करने से भारत में वन्यजीव संरक्षण के हमारे प्रयासों को और बढ़ावा मिलेगा। उम्मीद है कि खेल जगत के अन्य सदस्य भी केंद्रों का दौरा करेंगे और वन्यजीव संरक्षण कार्यों के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संरक्षण केंद्र में खेलते भालू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, खुशी है की दीपक चाहर जैसे प्रमुख युवा क्रिकेट स्टार संरक्षण केंद्र में आए और भारत में वन्यजीवों की रक्षा के लिए काम कर रही संस्था वाइल्डलाइफ एसओएस के प्रयासों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की। वाइल्डलाइफ एसओएस को पूरे भारत में भालुओं के शोषण को समाप्त करने और 'डांसिंग बेयर' व्यापार से 600 से अधिक भालुओं को बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। आगरा बेयर रेस्क्यू फैसिलिटी दुनिया की सबसे बड़ी स्लॉथ बेयर रेस्क्यू फैसिलिटी है, जिसमें वर्तमान में लगभग 130 भालू हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें