फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश: आगरा में तीसरे दिन सेना भर्ती स्थगित, अब रिजर्व-डे वाले दिन होगी ये दौड़, जानें अगले दिनों की प्रक्रिया

Thu, 22 Sep 2022 07:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
तीसरे दिन की सेना भर्ती स्थगित - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में चल रही सेना भर्ती प्रक्रिया तीसरे दिन बारिश के कारण स्थगित हो गई। जालौन व झांसी के 8449 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। 5671 अभ्यर्थी भर्ती के लिए पहुंचे। सुबह दौड़ होनी थी, लेकिन बारिश का पानी मैदान में भरा था। जिसके कारण दौड़ नहीं हो सकी। अब जालौन व झांसी के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया 10 अक्तूबर को रिजर्व-डे वाले दिन होगी।

सेना के पीआरओ शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को इटावा की जसवंत नगर व इटावा तहसील और जालौन की उरई, माधौगढ़ व कोंच तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती होगी। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से भर्ती स्थल पर प्रवेश होगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह यदि बारिश जारी रही तो अंतिम समय पर सेना के अधिकारी स्थगन के संबंध में निर्णय लेंगे। आगरा में 20 सितंबर से 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं की सेना भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 10 अक्तूबर तक भर्ती होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
हाईवे पर युवओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को होने वाली तीसरे दिन की भर्ती के लिए बुधवार रात 12 बजे से युवा भर्ती स्थल पर प्रवेश के लिए पहुंच गए। कॉलेज के गेट पर जलभराव था। रातभर बारिश होती रही। जिससे भर्ती स्थल पर अव्यवस्थाएं हो गईं। मैदान में पानी भरने के कारण फिसलन हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
भर्ती स्थल के बाहर बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
भर्ती के लिए दौड़ से पहले सेना अधिकारियों ने मैदान को जांचा तो वह दौड़ लायक नहीं था। जिसके बाद तत्काल निर्णय लेते हुए भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। 
 

4 of 5
हाईवे पर युवाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उधर, दूसरी तरफ भर्ती के लिए पहुंचे युवा कॉलेज के बाहर बारिश में रात भर सिर छिपाने की जगह तलाशते रहे। होटल, ढाबों के बाहर शरण लीं। पेयजल, शौचालय व अन्य व्यवस्थाएं भी भर्ती स्थल के बाहर नदारद हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेना भर्ती स्थल पर बैठे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

हाइवे पर लगा जाम

भर्ती स्थगित होने के बाद बाहर निकले युवा हाइवे पर इकठ्ठा हो गए। हाइवे की एक लेन पहले से बंद है। ऐसे में हाइवे पर सुबह जाम के हालात बन गए। वाहनों की कतार लग गई। बारिश हो रही थी। जिसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने युवाओं को बसों में बिठाकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य स्थानों पर छोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें