ब्रज में 75वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार सुबह तय समय के अनुसार सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रगान हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर आगरा में सरकारी भवनों पर भव्य सजावट की गई। ब्रज में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह युवाओं में देखते ही बन रहा था। आगरा में युवाओं ने बाइक रैली निकाल कर सद्भावना का संदेश भी दिया। वहीं ब्रज में जनपदों में ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण भी हुआ। तिरंगे को सलामी देने के लिए सभी उत्साहित रहे। कई सामाजिक संस्थानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। वहीं ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
2 of 9
एटा में डीएम ने फहराया तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
एटा: कलक्ट्रेट में डीएम अंकित अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झंडा फहराया। इसके बाद उन्होंने पौधरोपण किया। वहीं पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने तिरंगे को सलामी दी।
विज्ञापन
3 of 9
फिरोजाबाद डीएम घ्वजारोण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कलक्ट्रेट में जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम हुए।
4 of 9
स्कूल में ध्वजारोण करतीं मेयर नूतन राठौर
- फोटो : अमर उजाला
75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिरोजाबाद के बच्चू बाबा सरस्वती शिशु मंदिर, लालपुर में मेयर नूतन राठौर ने ध्वजरोहण किया। इस दौरान नानक चंद्र अग्रवाल, डॉ. लक्ष्मी लहरी, डॉ. एसपी लहरी आदि मौजूद रहे। वहीं नीबू वाला बाग में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 9
मैनपुरी में ध्वजारोण के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मैनपुरी जनपद में भी देखने को मिला। मैनपुरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 9
मथुरा में ध्वजारोण करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट कार्यालय में झंडारोहण का कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों ने ध्वज को सलामी दी।
विज्ञापन
7 of 9
आगरा में फहराया तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में 75वें स्वतंत्रता दिवस की धूम देखी गई। आगरा ट्रेड सेंटर पर तिरंगा फहराया गया। यहां एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर के साथ निर्यातकों ने तिरंगे को सलामी दी। आगरा में विभिन्न संगठनों ने चौराहों पर राष्ट्रगान गाया और बाइक रैली निकाल कर सद्भावना का संदेश दिया।
8 of 9
कासगंज में ध्वजारोहण के दौरान अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जनपद भर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई गई। सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। जिला जज दिनेश सावंत ने जिला न्यायालय पर घ्वजारोहण किया। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कलक्ट्रेट पर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों, द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाओं एवं वीर नारियों को सम्मानित किया। एसपी राहुल प्रमोद बोत्रे ने पुलिस लाइन पर ध्वजारोहण किया। पुलिस कर्मियों ने ध्वज को सलामी दी। पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने पालिका परिसर में ध्वजारोहण किया।
कासगंज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रात्रि से महापुरुषों की प्रतिमाओं, बारहद्वारी सरकारी भवनों को आकर्षक ढंग से सजा दिया गया। इसके साथ ही माध्यमिक, सीबीएससी बोर्ड के स्कूलों में भी आजादी की वर्षगांठ मनाई गई। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किए। आजादी की वर्षगांठ को लेकर लोगों में काफी उत्साह देेखा गया।