फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: किराए के मकान में चल रहा थी पिस्टल बनाने की फैक्टरी, एसटीएफ को मिला बड़ा जखीरा, देखें तस्वीरें

Mon, 11 Jul 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
illegal pistol factory - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बिहार, गोरखपुर और आगरा यूनिट की एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बाईपास रोड स्थित एक मकान के बेसमेंट में पिस्टल बना रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में बनी और अधबनी पिस्टल के उपकरण आदि बरामद हुए हैं। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ द्वारा पकड़े गए आरोपी पंकज ने बताया कि जेल में निरुद्ध रहने के दौरान उसकी मुंगेर के कारीगरों से मुलाकात हुई थी। छूटने के बाद वह कारीगरों को लेकर आया और पिस्टल बनवाने लगा। इसके लिए सिरसागंज चौराहा के पास प्रतिमाह 75 हजार रुपये किराये पर मकान ले रखा था। सिरसागंज चौराहा के पास शनिवार की रात एसटीएफ बिहार, गोरखपुर और आगरा यूनिट की टीम ने दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सरगना पंकज निवासी भोगांव ने बताया कि कुछ माह पहले नकली नोट के मामले में वह पश्चिम बंगाल की जेल में बंद था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बरामद पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि जेल में बंद मुंगेर के पिस्टल बनाने वाले कारीगरों से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद सोनू शर्मा निवासी जमालपुर मुंगेर बिहार से बातचीत हुई। जेल से छूटने के बाद उसने मैनपुरी में पिस्टल बनाकर बेचने की तैयारी कर ली। शैलेंद्र निवासी बदनपुर दन्नाहार और मोहर सिंह निवासी गांव ईकरी औंछा के साथ मिलकर मनीष यादव निवासी गांव रठेरा थाना दन्नाहार से उसका सिरसागंज चौराहा स्थित मकान 75 हजार रुपये में किराए पर लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
बरामद पिस्टल और उपकरण - फोटो : अमर उजाला
करीब पांच लाख रुपये के असलहा बनाने के उपकरण लगाए। मदन शर्मा, सोनू शर्मा और मोहित से शस्त्र बनवाने लगा। सप्लाई का काम शिवम, सैंकी उर्फ सुमित, ललित उर्फ बीनू किया करते थे। एक पिस्टल करीब 25 हजार रुपये में बेचते थे। मुनाफे का हिस्सा सभी को काम के अनुसार बांट दिया जाता था।

4 of 5
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश व बिहार में बेचीं सौ पिस्टल

वह लोग अब तक बिहार व उत्तर प्रदेश में करीब 100 से अधिक पिस्टल बिक्री कर चुके हैं। वह लोग 80 पिस्टल और तैयार कर रहे थे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपियों के फोटो - फोटो : अमर उजाला

असलहा बनाते ये लोग हुए गिरफ्तार

एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पंकज कुमार निवासी हनुमान मंदिर तालाब के पास भोगांव, सोनू कुमार शर्मा निवासी गांव जमालपुर थाना जमातपुर मुंगेर बिहार, मोहित कुमार निवासी रामनगर थाना न्यू रामनगर जनपद मुंगेर देहात, मोहर सिंह निवासी गांव ईकरी थाना औंछा, शैलेंद्र सिंह निवासी गांव बदनपुर दन्नाहार, ललित कुमार निवासी नगला पजाबा सदर कोतवाली मैनपुरी, शिवम कुमार निवासी नगला पजाबा कोतवाली, सैंकी उर्फ सुमित कुमार निवासी कस्बा व थाना घिरोर बताया। सभी को रविवार के दिन न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें