फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजनगरी में नहीं लग सकी 'लपकागिरी' पर लगाम, पर्यटन स्थलों पर फिर सक्रिय

Tue, 02 Oct 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
पर्यटकों को परेशान करते लपके - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी के पर्यटन स्थलों पर लपकों पर लगाम लगाने की शासन की मंशा अधूरी ही रह गई। कुछ माह की सख्ती के बाद व्यवस्थाएं फिर पुराने ढर्रे पर लौट चुकी हैं। ताजमहल और आगरा किले पर लपके और वेंडरों का जमावड़ा फिर से लगने लगा है। ताज पर शिल्पग्राम पार्किंग से लेकर पुरानी मंडी तक इन लपकों से बच पाना आसान काम नहीं है। फतेहपुर सीकरी में भी यही हाल है। 
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजनगरी में नहीं लग सकी 'लपकागिरी' पर लगाम, पर्यटन स्थलों पर फिर सक्रिय

2 of 6
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने लपकों की समस्या पर मथुरा भ्रमण के दौरान चिंता जताई थी। उन्होंने लपकों की करतूतों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसी दरम्यान फतेहपुर सीकरी में लपकों ने विदेशी पर्यटक युगल को मारा पीटा और उन्हें पथराव करके घायल कर दिया। इस घटना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि धूमिल हुई। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने लपकों की धरपकड़ शुरू की। 
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजनगरी में नहीं लग सकी 'लपकागिरी' पर लगाम, पर्यटन स्थलों पर फिर सक्रिय

3 of 6
ताजमहल
ताजगंज और पर्यटन थाने में पर्यटन और ताजगंज पुलिस ने दर्जनों लपकों की धरपकड़ तेजी से चली और वक्त बीतने के साथ ही बंद भी हो गई। अब पर्यटन और ताज सुरक्षा पुलिसकर्मियों के सामने ही लपके पर्यटकों को घेरते हैं। मगर सब मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहते हैं। 

तस्वीरें: ताजनगरी में नहीं लग सकी 'लपकागिरी' पर लगाम, पर्यटन स्थलों पर फिर सक्रिय

4 of 6
ताजमहल। - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल, आगरा किला, एत्माद्दौला से लेकर सिकंदरा तक में लपकों की फौज घूमती दिखाई देने लगी है। सरकारी मशीनरी तभी सक्रिय होगी जबकि किसी पर्यटक के साथ कोई घटना हो जाएगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजनगरी में नहीं लग सकी 'लपकागिरी' पर लगाम, पर्यटन स्थलों पर फिर सक्रिय

5 of 6
पर्यटक को सामान बेचता लपता - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल को जाने वाले रास्तों पर लपके, टाउट्स सक्रिय रहते हैं। पुरानी मंडी पर ताज की ओर जाने वाले हर रास्ते पर लपकों की निगाह पर्यटकों पर लगी रहती है। यही हाल शिल्पग्राम पार्किंग का है। दूसरी ओर, आगरा किले के गेट से लेकर रामलीला मैदान तक लपके सक्रिय रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजनगरी में नहीं लग सकी 'लपकागिरी' पर लगाम, पर्यटन स्थलों पर फिर सक्रिय

6 of 6
fatehpur sikri
पर्यटक स्थलों पर कुछ लोग सामान बेचने और गाइड के नाम पर पर्यटकों को परेशान करते हैं। इन्हें लपका नाम दिया गया है। कई बार इन लपकों के कारण ही विदेशी पर्यटकों के साथ हादसे भी हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें