ताजमहल में वीवीआई विजिट के कारण चार घंटे से अधिक के इंतजार के बाद भी जब ताज के दीदार की आस पूरी नहीं हुई तो पर्यटकों के सब्र का बांध टूट गया। उनका गुस्सा फूट पड़ा। कुछ पर्यटकों ने पश्चिमी गेट की टिकट विंडों के शीशे और लोहे के रॉड तोड़ दिए। भीड़ को काबू में करने के लिए पीएसी को भी बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
तस्वीरें: ताजमहल के बाहर पर्यटकों का हंगामा, टिकट विंडो पर तोड़फोड़, पुलिस के छूटे पसीने
2 of 6
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति के अवलोकन के लिए आने के कारण ताजमहल में सुबह 10:25 बजे से 2:25 बजे तक पर्यटकों का प्रवेश बंद किया गया था। हालांकि राष्ट्रपति का दौरा 40 मिनट का ही रहा, लेकिन उनके जाने के बाद भी गेटों को नहीं खोला गया। दोपहर ढाई बजे जब गेट खोले गए तब तक पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ जमा हो चुकी थी।
विज्ञापन
तस्वीरें: ताजमहल के बाहर पर्यटकों का हंगामा, टिकट विंडो पर तोड़फोड़, पुलिस के छूटे पसीने
3 of 6
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
तेज धूप में इंतजार से पर्यटक परेशान हो चुके थे। इसके बाद गेटों पर प्रवेश के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ी। शाम चार बजे के बाद पश्चिमी गेट पर पांच हजार से ज्यादा पर्यटकों की भीड़ जमा हो गई। इनमें सुरक्षा प्रहरी की परीक्षा देने आए सैकड़ों परीक्षार्थी भी शामिल थे। सुरक्षा जांच में भी समय लग रहा था। टिकट खिड़कियों पर भी लंबी लाइनें लगी हुई थीं।
तस्वीरें: ताजमहल के बाहर पर्यटकों का हंगामा, टिकट विंडो पर तोड़फोड़, पुलिस के छूटे पसीने
4 of 6
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के बंद होने का समय आया तो सैकड़ों की संख्या में लोगों को प्रवेश नहीं मिल सका। घंटों से इंतजार के बाद भी ताज नहीं देख पाने से झल्लाए पर्यटकों ने टिकट विंडो पर अपना गुस्सा उतारा। उन्होंने कांच तोड़ डाले और लोहे की रेलिंग के रॉड उखाड़ फेंके। हंगामा बढ़ने पर ताज सुरक्षा, पर्यटन व ताजगंज पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को बुलाया गया। तब जाकर हंगामा काबू में आया।
विज्ञापन
तस्वीरें: ताजमहल के बाहर पर्यटकों का हंगामा, टिकट विंडो पर तोड़फोड़, पुलिस के छूटे पसीने
5 of 6
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह से ही पर्यटक ताजमहल पहुंचना शुरू हो गए थे। जब उन्हें पता चला कि ताजमहल चार घंटे बंद है तो उन्होंने किसी दूसरे स्मारक जाने की बजाय आगरा किला की राह पकड़ी। इससे आगरा किला में दोपहर 12 से तीन बजे तक खासी भीड़ रही। इसके बाद वह ताजमहल की ओर लौटे। यहां उन्हें टिकट खरीदने और इसके बाद प्रवेश के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। पश्चिमी गेट पर मौजूद हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के सैकड़ों पर्यटकों ने लौटना ही मुनासिब समझा।
तस्वीरें: ताजमहल के बाहर पर्यटकों का हंगामा, टिकट विंडो पर तोड़फोड़, पुलिस के छूटे पसीने
6 of 6
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उमस भरी गर्मी में पर्यटकों के साथ आए बच्चों का बुरा हाल था। वह पानी मांग रहे थे। पानी लेने के लिए भी काफी दूर जाना पड़ रहा था। पर्यटकों ने ऐसे में पेड़ों के नीचे बैठकर धूप से बचाव किया। लेकिन छांव भी सभी के लिए काफी नहीं थी। एएसआई प्रशासन ने शिल्पग्राम के गेट भी बंद करवा दिए थे। शिल्पग्राम में अगर पर्यटकों को रोका जाता तो शायद हालात इतने नहीं बिगड़ते।