फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक आत्महत्या प्रकरण: मोबाइल-सुसाइड नोट से कारण जानने का प्रयास करेगी पुलिस, सीसीटीवी कैमरों में भी छिपा हो सकता है 'राज'

Mon, 06 Dec 2021 08:07 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
आगरा: परिवार की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मारुति एन्क्लेव के रहने वाले बैटरी कारोबारी योगेश मिश्रा का सुसाइड नोट और मोबाइल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल और मैसेज से कई अहम जानकारी मिल सकती हैं। उन्होंने आत्महत्या क्यों की? इस सवाल का जवाब ढूंढा जाएगा। शुक्रवार को योगेश मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतीची की लाश बंशी विहार स्थित फर्म के कार्यालय में मिली थी। वहीं पांच साल की बेटी काव्या घर में मृत मिली थी। योगेश फंदे पर लटके हुए थे, जबकि प्रतीची फर्श पर पड़ी थीं। सुसाइड नोट पर दोनों के हस्ताक्षर ही थे। मगर, इसमें आत्महत्या की कोई वजह नहीं लिखी थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट के साथ ही योेगेश का मोबाइल, आधार कार्ड, गमछा और छोटी चप्पल मिली थीं। पुलिस ने सभी को कब्जे में लिया था। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट सहित अन्य सामान को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीची और काव्या की मौत का कारण अस्पष्ट था। इस पर उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है। उसे भी लैब भेजा जाएगा। विसरा जांच से ही पता चलेगा कि विषाक्त पदार्थ कौन सा था?
विज्ञापन

2 of 7
आगरा: छोटी बहन काव्या के टेडी के साथ आध्या - फोटो : अमर उजाला
घटना से पहले किस-किससे की बात
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल से देखा जाएगा कि योगेश ने घटना से पहले किस-किससे बात की। सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह नहीं लिखी है। हो सकता है कि उन्होंने अपने किसी करीबी को सुसाइड से पहले कुछ बताया हो? अपनी परेशानी के बारे में बात की हो। इस सबका पता कॉल डिटेल में आए नंबरों पर बात करके किया जाएगा? वहीं कोई मैसेज और चैट तो नहीं की थी? यह सब जांच के बाद ही पता चलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
आगरा: रोते हुए परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बहन ने की थी बात, कहा था कि गाड़ी चला रहा
योगेश मिश्रा की बहन सीमा मिश्रा ने बताया कि घटना वाले दिन उन्होंने अपनी मां सरोज मिश्रा को फोन किया था। उन्होंने बताया था कि बेटा और बहू ऑफिस गए हैं। इस कारण वो चाय नहीं पी पाई हैं। बेटे ने कार खरीदने के लिए बात करने जाने के बारे में बताया था। बाद में फोन करके योेगेश ने कहा था कि प्रतीची की तबीयत खराब हो गई है। इस पर सीमा ने योगेश को फोन किया। उनसे प्रतीची का हाल पूछा। मगर, योगेश ने गाड़ी चलाने की कहकर फोन बाद में करने के लिए बोल दिया था।

4 of 7
आगरा: आत्महत्या की सूचना के बाद घर के बार पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जलता मिला था दीपक
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जब बंशी विहार स्थित कारोबारी के ऑफिस पहुंची, तब ऑफिस के पूजा घर में लगा दीपक जल रहा था। बेटी आध्या से पूछताछ में पता चला कि योगेश गुरुवार रात को ऑफिस से पत्नी प्रतीची को छोड़कर काव्या और आध्या के साथ घर गए थे। काव्या उस समय होश में नहीं थी। उन्हें छोड़ने के बाद वापस ऑफिस जाने की कहकर चले आए थे।
विज्ञापन

5 of 7
आगरा सामूहिक आत्महत्या: दादी को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रात दस बजे फिर से घर पहुंचे थे। उन्होंने मां और बड़ी बेटी से बात भी की थी। इसके बाद काव्या के साथ कमरे में सो गए थे। आध्या दादी के पास सो रही थी। शुक्रवार सुबह जागने पर वो नहाकर ऑफिस पहुंचे थे। पूजा घर में दीपक जलाया था। उन्होंने अपने कर्मचारी को व्हाट्स एप पर मैसेज भी किया था।
विज्ञापन

6 of 7
बेटी के साथ योगेश मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखेंगे
आगरा पुलिस का कहना है कि योगेश मिश्रा ने अपने ऑफिस के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं। पुलिस घटना के बाद जब पहुंची तो इन कैमरों का डिस्प्ले बंद था। आशंका है कि उन्होेंने सुसाइड से पहले कैमरे बंद कर दिए होंगे। अब डीवीआर से फुटेज देखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल में सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को अगर, सीसीटीवी कैमरे चालू होंगे तो उनकी गतिविधि का पता चल सकता है। ऑफिस के सामने एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में योगेश कार से आते नजर आए हैं। इसके बाद वह बाहर नहीं आए। उनकी कार को भी चेक किया गया। उसमें ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे विषाक्त पदार्थ के बारे में पता चल सके।

आगरा सामूहिक आत्महत्या मामला: जन्मदिन से पहले बेटी के सिर से उठ गया मां-पिता का साया, बहन का साथ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें