फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Suicide Case: माता-पिता और बहन का हुआ अंतिम संस्कार, अकेला रह गया 10 साल का बेटा श्याम

Thu, 07 Jul 2022 05:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
सामूहिक आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले सोनू ने पत्नी और बेटी के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली। गुरुवार को ताजगंज के शवदाह गृह में एक साथ 3 चिताएं जलीं। 10 साल के मासूम श्याम ने बाप-मां और बहन को मुखाग्नि दी।  मां-पिता और बहन की मौत के बाद वो सहमा हुआ था। दादी कांता के पास बैठा एक नजर से उनको देख रहा था। दादी कह रही थी कि बेटा यह क्या कर डाला। एक बार बता तो देता। उसकी हर इच्छा पूरी कर देती। रोती मां को बेटी वीनू और बेटा देवेश समझा रहे थे। कांता देवी कह रही थीं कि बेटा सोनू चार साल से खुदकुशी की बात कर रहा था। यह सच कर देगा यह किसी ने नहीं सोचा था।

बच्ची को लटकाया होगा

देवेश (सोनू का भाई) का कहना था कि सृष्टि भी मासूम थी। उससे क्या बात हुई, जो उसने भी फांसी लगा ली। वह खुद तो फंदा लगा नहीं सकती थी। लग रहा है कि वह उसे फंदे से लटकाया होगा। इसके बाद सोनू और गीता ने फंदा बनाया।
विज्ञापन

2 of 6
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

रात में भी चल रहा था टीवी

देवेश की पत्नी लक्ष्मी का कहना था कि सोनू और उसका परिवार रात में 12 बजे तक टीवी देखा करते थे। मंगलवार रात को भी टीवी देख रहे थे। शाम को सात बजे सृष्टि भूतल पर आई थी। दादी से दूध लेकर गई थी। इसके बाद कोई नहीं आया। रात में टीवी भी चल रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
सोनू का बेटा और उसकी मां - फोटो : अमर उजाला

काम नहीं करना चाहता था सोनू

वीनू (बहन) ने बताया कि श्याम अक्सर उनके पास आ जाता था। इसकी वजह भी भाई सोनू था। वह उसे कभी-कभार डांट देता था। इससे वो उनके पास आ जाता था। सोनू काम नहीं करना चाहता था। इस वजह से गीता भी परेशान थी।

4 of 6
बेटे-बहू और नातिन की मौत पर बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला

कारीगरों से करता था झगड़ा

रणधीर शर्मा (पिता) ने बताया कि सोनू को वो काम पर लेकर जाते थे। मगर, वो दुकान पर जाने पर कारीगरों से झगड़ा कर लेता था। कई बार उसे समझाया, लेकिन माना नहीं। उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे काम पर जाने से रोक दिया। वह उससे कम ही बात करते थे। वह खुद भी उनसे बात करने नहीं आता था।
विज्ञापन

5 of 6
सोनू के कमरे में छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जिसने सुना वो दौड़ पड़ा

कॉलोनी के लोगों को जब पता चला कि तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इस पर लोग रणधीर शर्मा के घर पहुंच गए। हर कोई यही कह रहा था कि ऐसी क्या वजह थी, जो सोनू ने यह कदम उठा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतका की बहन से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

श्याम की बातों से असमंजस में पुलिस

पुलिस ने श्याम से भी बात की। उससे पूछा कि पापा-मम्मी के बीच कोई झगड़ा तो नहीं हुआ था। रात में टीवी क्यों चलता रहा। श्याम ने बताया कि उसने मां और बहन के साथ खाना खाया था। पापा ने टीवी बंद करने से मना कर दिया था। सुबह उठा और बुआ के घर चला गया। बाद में उसने कहा कि वह सुबह जागा तो मम्मी, पापा और बहन सो रहे थे। उसके बाद कहने लगा उसने ही दादी को बताया था कि सब फंदे पर लटके हैं। इससे अंदाजा लगाया गया कि सामूहिक आत्महत्या सुबह के समय हुई होगी। मगर, टीवी चलता मिला। इस कारण रात में ही आत्महत्या लग रही हैं। क्योंकि सुबह उठने पर आत्महत्या करने से पहले टीवी क्यों चलाते। एसपी सिटी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का समय स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें