यूपी में एक और पति अपनी पत्नी के हाथों मारा गया है। महिला ने शराब की लत से परेशान होकर सुहाग ही उजाड़ दिया। महिला क्राइम पेट्रोल देखती थी। उसने दो दिन पहले योजना बना ली थी।
विज्ञापन
1 of 16
Husband murder in Agra
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा के सिकंदरा के दहतोरा में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव बाथरूम में दफना दिया और मिस्त्री को बुलाकर फर्श बनवा दिया। पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र की हत्या की आरोपी पत्नी रूबी क्राइम पेट्रोल देखती थी। उसने दृश्यम फिल्म भी देखी है। उसी से उसे हत्या और शव को ठिकाने लगाने का विचार आया। उसने बताया कि पति दो दिन पहले शराब पीकर आया था।
इस पर उससे झगड़ा हो गया। पति ने उसकी पिटाई कर दी। बेटी ने भी पिता की हरकत को देखा था। इससे वह गुस्से में आ गई। उसे पता था कि पति नींद की गोलियां खाता है। इसलिए उसने 17 मई की रात को खीर बनाई। गोलियां मिलाकर पति को दे दीं। सुबह पति बेड पर सो रहा था। उसने पहले से ही बच्चों और मां को भेजने की प्लानिंग कर दी। जेठ आया तो सुरेंद्र बेड पर पड़ा था। उन्हें यही बताया कि शराब के नशे में है। वहीं बेटियां भी यही समझती रहीं कि पिता सो रहे हैं मगर उसकी माैत हो गई थी। बेटियों और मां के घर से जाने के बाद शव को ठिकाने लगाया।
विज्ञापन
2 of 16
सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूबी ने शराब की लत से परेशान होकर उजाड़ दिया सुहाग
डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी रूबी से कई स्तर पर पूछताछ की। वह यही कह रही थी कि पति ने जिंदगी खराब कर दी थी। जो भी वो रुपये कमाती थी, उससे शराब पीकर आ जाता था। इसके बाद झगड़ा करता था। किसी तरह सास को मिलने वाली पेंशन से गुजारा चलता था। उसे भी पति लेने की कोशिश करता था। वह सिलाई का काम करके किसी तरह बेटियों को पाल रही थी।
विज्ञापन
3 of 16
जानकारी देतीं पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बावजूद वो नहीं मान रहा था। अब उसकी हरकतें ज्यादा बढ़ गई थीं। इसके बाद उसने हत्या कर दी। पुलिस ने घर के बाथरूम से बरामद कंकाल का डीएनए सैंपल लिया है। मृतक के भाई से मिलान कराया जाएगा, जिससे केस में मजबूत साक्ष्य जुटाए जा सकें।
4 of 16
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ जैसी घटना से सन्न रह गए लोग
मार्च 2025 में मेरठ में मुस्कान ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत पति सौरभ की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में सीमेंट डालकर छिपा दिया था। बाद में हत्याकांड का खुलासा हुआ था। अब आगरा में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। पत्नी ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफना दिया। ऊपर फर्श भी बनवा दिया। हत्या की जानकारी मिलने पर लोग सन्न रह गए। रूबी के दुस्साहस ने सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
5 of 16
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पति की हत्या के मामले सामने आ चुके हैं। 1 अप्रैल 2026 की रात सैंया निवासी लोकेंद्र की हत्या हुई थी। पत्नी सोमवती के संबंध गांव के महेश से हो गए थे। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करा दी थी। खेत में हत्या के बाद शव जला दिया था। बाद में हत्याकांड का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
6 of 16
इसी घर में हुई सुरेंद्र की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं 9 फरवरी 2026 की रात को गांव लोधई, एकता निवासी लवकेश की हत्या हुई थी। उसकी पत्नी गौरी के प्रेम संबंध चचेरे देवर सुंदर से चल रहे थे। पति ने दोनों को साथ देख लिया था। इसके बाद पत्नी ने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या को आत्महत्या का रूप दे दिया था। बाद में परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। गौरी की हरकतों को देखकर हत्याकांड का खुलासा हो गया था।
विज्ञापन
7 of 16
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिश्ते बिगड़ें तो गलत कदम न उठाएं, काउंसलिंग से निकलेगा समाधान
शराब के सेवन से उत्पन्न होने वाली पारिवारिक हिंसा एक गंभीर समस्या है। इससे न सिर्फ व्यक्ति का स्वास्थ्य ही खराब नहीं होता है, बल्कि आर्थिक हानि भी पहुंच जाती है। इससे रिश्ते बिगड़ जाते हैं। ऐसे में कई बार लोग गलत कदम उठा लेते हैं। इस तरह की घटनाओं को काउंसलिंग से रोका जा सकता है। इसके लिए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में उचित व्यवस्था की गई है। यह कहना है मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डाॅ. दिनेश राठौर का।
8 of 16
जांच टीम को मिली सुरेंद्र की रुद्राक्ष की माला और कड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि नशे की लत से परिवार में दरार आ रही है। पति-पत्नी के रिश्ते बिगड़ रहे हैं। कई बार शारीरिक उत्पीड़न भी बढ़ जाता है। जब कोई व्यक्ति हत्या जैसा अपराध करता है तो समझ जाएं कि मानसिक पीड़ा चरम पर आ गई है।
9 of 16
सुरेंद्र का बड़ा भाई अनिल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस तरह की घटनाएं एक-दूसरे अलग होकर रोकी जा सकती हैं मगर कई बार समाज के नाते कोई ऐसा नहीं कर पाता है। एक स्थित ऐसी आती है कि जीवन दुश्वार हो जाता है। मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की भूमिका इस समस्या के समाधान में अहम हो जाती है।
10 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी विशेषज्ञता, परामर्श और जागरूकता अभियान समाज को सुरक्षित बनाने और ऐसे दुखद हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह आवश्यक है कि ऐसे मामलों को केवल आपराधिक घटनाओं के रूप में न देखा जाए, बल्कि उन अंतर्निहित मानसिक और सामाजिक कारणों को भी समझा जाए जो उन्हें जन्म देते हैं। हेल्पलाइन नंबर 14416 पर काॅल करने पर दिन-रात काउंसलिंग की जाती है। इसमें लोगों को विशेषज्ञ समझाते हैं। उनकी बीमारी को दूर करने का प्रयास करते हैं।
11 of 16
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला ने की पति की हत्या
आगरा के सिकंदरा के दहतोरा में महिला ने शराब पीकर झगड़ा करने से तंग आकर पति सुरेंद्र (44) की हत्या कर दी। इसके बाद शव बाथरूम में दफना दिया और मिस्त्री को बुलाकर फर्श बनवा दिया। पुलिस के अनुसार, खीर में 20 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर हत्या की गई। हत्या के डेढ़ माह बाद पुलिस बुधवार को एक पुराने मामले में सत्यापन के लिए सुरेंद्र के घर पहुंची तो पत्नी रूबी घबरा गई। शुक्रवार को उसने अपने जेठ अनिल को बुलाया और घटना की जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फर्श खोदकर सुरेंद्र का कंकाल बरामद करते हुए रूबी को गिरफ्तार कर लिया।
12 of 16
आरोपी पत्नी रूबी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में अनिल ने बताया कि छोटा भाई सुरेंद्र कुछ काम नहीं करता था। रोज शराब पीने के कारण आए दिन पत्नी से उसका झगड़ा होता रहता था। 18 मई को रूबी ने फोन कर बुलाया और कहा कि पुलिस दबिश दे रही है, इसलिए मां और बच्चियों को अपने घर ले जाओ। घर पहुंचकर मां और भतीजियों को अपने घर ले आए। दूसरे दिन रूबी भी आ गई। बताया कि सुरेंद्र तीन हजार रुपये लेकर कहीं चले गए हैं। मोबाइल भी घर छोड़कर गए हैं। उन्हें उसकी बातों पर शक हुआ।
13 of 16
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद रूबी ने 26 मई को प्राची टावर चौकी पर जेठ के साथ पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस तलाश के लिए रेणुका धाम कॉलोनी भी पहुंची। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। पुलिस के आने पर रूबी रोने लगती थी। एक सप्ताह पहले अनिल के कहने पर रूबी अपने घर आ गई थी।
14 of 16
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2017 में सुरेंद्र के खिलाफ ट्रक चोरी का मामला दर्ज हुआ था। बुधवार को पुलिस इस मामले में रूबी के घर सत्यापन के लिए पहुंची थी। सुरेंद्र के बारे में पूछने पर पत्नी ने लापता होने की जानकारी दी तो पुलिसकर्मियों ने रूबी के फोटो खींच लिए। इससे रूबी घबरा गई। उसे लगा कि पुलिस से किसी ने शिकायत कर दी है। शुक्रवार को उसने जेठ को फोन करके घर बुलाया और बताया कि पति को मारकर शव बाथरूम में दफना दिया है। इसके बाद अनिल ने पुलिस को सूचना दी।
15 of 16
चर्चा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से बोली-पति ने कर ली थी आत्महत्या
आरोपी रूबी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वह बार-बार बयान बदलने लगी। पहले उसने नींद की गोली देने की बात कही। फिर कहा कि पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घबराकर उसने शव को दफना दिया। कहा कि बाथरूम का फर्श कमरे के फर्श से दो से तीन फीट नीचे था, इसलिए शव को उसमें डाल दिया। इसके बाद मिट्टी लाकर डाल दी और मिस्त्री बुलाकर फर्श पक्की करवा दी। इससे किसी को शक नहीं हुआ।
वह घर में भी आराम से रह रही थी। हालांकि, पुलिस को शक है कि घटना में कोई और भी शामिल हो सकता है। एक अकेला व्यक्ति इस पूरी घटना को अंजाम नहीं दे सकता। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम का फर्श खोदकर कंकाल बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी रूबी से पूछताछ की जा रही है।