मथुरा के थाना बलदेव के गांव अबैरनी में हैवान बने पति ने पत्नी को खौफनाक मौत दी। घटना के वक्त 12 साल का मासूम बेटा भी वहां मौजूद था। रात में जब पति-पत्नी में झगड़ा हुआ तो बेटे की आंख खुल गई। बेटे ने बताया कि जब पापा ने मम्मी के सिर पर कुल्हाड़ी से मारना शुरू किया, तो वह चीखने लगा। इस दौरान उसके हाथ में भी कुल्हाड़ी लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पापा कुछ भी नहीं सुन रहे थे, बस मम्मी को मारे जा रहे थे।
गांव अबैरनी में निहाल देवी की उसके ही पति जंगलिया ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस वारदात को उसने अपने 12 साल के बेटे आकाश के सामने अंजाम दिया। महिला के सिर, कान, आंख व छाती पर कुल्हाड़ी के आधा दर्जन निशान थे। इस झगडे़ में आकाश के हाथ में चोट लगी है। आकाश ने बताया मम्मी व पापा में रात को लड़ाई हुई, तो पापा ने मम्मी को कुल्हाड़ी से काट दिया। वह चीखता रहा, लेकिन पापा ने उसकी कोई भी बात नहीं सुनी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
यहीं पर की गई थी महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उसकी चीख पुकार सुन लोग आ गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति को कुल्हाड़ी सहित हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि जंगलिया पुत्र रामजीलाल का पत्नी निहाल देवी से पिछले 14 वर्षों से विवाद चला आ रहा है। निहाला बीच के बेटे राजू के साथ हाथरस में रहती थी।
विज्ञापन
3 of 5
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि वह पति से अक्सर अपने खर्च के लिए पैसे लेने आती थी। 28 नवंबर को बेटी अंजलि की शादी थी, जिसमें पति ने एक लाख रुपए दिये थे। इसके बाद वह सोमवार को अपने खर्च के लिए रुपये ले गयी थी और उसके बाद 16 दिसंबर को दोपहर तीन बजे फिर आ गई। रात को पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी।
4 of 5
आकाश
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस में रहती थी महिला
निहाल देवी के तीन बेटा एक बेटी है। बड़े बेटे बलवीर की शादी हो गयी है वह बाहर रहता है। बीच का बेटा राजू व उसकी पत्नी ऊषा हाथरस रहते हैं। छोटा बेटा आकाश 12 वर्ष मां के साथ रहता था। गांव वालों ने बताया महिला का मायका जलेसर के पास नौसेरा में है। पुलिस हिरासत में आए पति ने पुलिस को बताया कि 14-15 साल से अलग रहती थी तो ठीक था। मुझे उसने जीवन भर परेशान किया। चैन से जीने भी नहीं दिया। मर गयी तो ठीक है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया महिला व पति के मध्य आपसी क्लेश था। पति अबैरनी में रहता है। पत्नी हाथरस में रहती थी। वह शुक्रवार को आई थी। रात को आपस में विवाद हो गया था। पूछताछ व जांच पड़ताल जारी है।