लेटर छोड़कर भागा पति
- फोटो : अमर उजाला
'या तो मुझे मार डालो या पत्नी को सजा दिलाओ'
टेबल पर मिली चिट्ठी में अभिषेक ने लिखा है कि पत्नी वंशिका उससे आए दिन गृहकलह करती है। उसके मायके पक्ष के लोग 11 जुलाई 2024 से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसके भाइयों ने कई बार उसे मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
उसने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को उसके और उसके माता-पिता के साथ मारपीट की गई। मौका पाकर सोने-चांदी के आभूषण भी ले गए। उसके और उसके परिवार के खिलाफ झूठा केस भी दर्ज कराया गया है।
चिट्ठी में लिखा है कि उसे न्याय चाहिए और उसके हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया गया है। 'मुझे मार दो या न्याय दिलाओ। ऐसे लोगों की वजह से ही लड़के मर जाते हैं या मार दिए जाते हैं। मेरे बच्चों को मेरी मां को दिया जाए। मैं न्याय चाहता हूं।'