फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्ति के संग देशभक्ति के रंग: गंगाघाट से सोरोंजी तक लगी कांवड़ियों की कतार, यातायात परिवर्तित

Sun, 27 Feb 2022 06:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
1 of 6
कांवड मेला सोरोंजी में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर्व से पहले कासगंज जिले का पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। लहरा गंगाघाट से लेकर शहर की सड़कों तक सिर्फ कांवड़ियों के जत्थे नजर आ रहे हैं। गंगाघाट की ओर आने-जाने वाले कांवड़ियों की कतार लगातार चल रही है। तीर्थनगरी और गंगाघाट का नजारा श्रद्धा के सैलाब जैसा है। शिव की भक्ति के संग देशभक्ति के रंग भी देखने को मिल रही है। कई कांवड़िये कांवड़ में तिरंगा लगाकर पहुंचे तो किसी की कांवड़ तिरंगामय थी। 

सोरोंजी में पिछले आठ दिन से कांवड़ मेला चल रहा है। शनिवार रात को बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाघाटों पर पहुंच चुके थे। जो सुबह होते ही अपनी कांवड़ भरकर गंतव्य की ओर चलने लगे। श्रद्धालुओं की जितनी भीड़ जल लेकर घाट से मुख्य सड़क की ओर आ रही थी, उससे कई गुना ज्यादा भीड़ गंगाघाट की ओर बढ़ रही थी। महिलाएं और युवतियां भी कांवड़ लेकर पहुंचीं। 

रविवार से तीन से चार लाख की संख्या में कांवड़िये कांवड़ अलग-अलग मार्गों से निकलेंगे। पुलिस ने कांवड़ियों की इतनी संख्या को देखते हुए जिले में रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। छह स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसे में सोच समझकर ही यात्रा पर निकलें। माल वाहनों का प्रवेश भी शहर की सीमा में नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 6
कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने गंगाघाट से लगभग 6 से 7 किलोमीटर दूरी पर वाहन थड़े किए। घाट के बाद जब शिवभक्तों की भीड़ सड़क पर उमड़ने लगी तो दोपहर तक सिर्फ जत्थे ही जत्थे नजर आ रहे थे। हाथों में कांवड़, साथ चल रहे वाहनों पर लगे डीजे पर बजते भोले के गीत शिवभक्तों को आनंदित कर रहे थे। जोश और उत्साह में शिवभक्त बम बम भोले की जयकार कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
कांवड़ मेला में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
शिवभक्त कांवड़िये अपनी-अपनी कांवड़ को आकर्षक बनाने के लिए साज-सज्जा करते रहे। साज-सज्जा का सामान खरीदने के लिए दुकानों में भीड़ रही। लहरा गंगाघाट से कांवड़ भरकर निकलने वाली टोलियों में कई टोलियां ऐसी नजर आईं जो केसरिया कपड़े पहने हुए थीं। यह टोलियां भी कांवड़ मेले में आकर्षण का केंद्र बन रहीं थीं। 

4 of 6
गंगाघाट पर निरीक्षण करते एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ मेला की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर है। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने स्वयं गंगाघाटों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मी कर्तव्य पालन में कोई शिथिलता न बरतें। एसपी ने निर्देश दिए कि कहीं भी ट्रैफिक जाम न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। कांवड़ मेले के दौरान गोताखोर स्टीमर में रहें। महिला श्रद्धालुओं की लेडी कांस्टेबल मदद करें। 
विज्ञापन

5 of 6
गंगाघाट पर कांवड़ियों की कतार - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम पंकज कुमार, सीओ दीप कुमार पंत ने गंगाघाटों पर भ्रमण करके निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं परखीं। वहीं, यातायात प्रभारी निरीक्षक गनेश चौहान ने निर्धारित रूट पर ट्रैफिक का डायवर्जन कराया है। 7 इंस्पेक्टर, 50 उपनिरीक्षक, 150 हेड कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल, 30 पीआरडी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगाघाट पर जाते वाहन - फोटो : अमर उजाला
यह रहेगा रूट डायवर्जन
  • दो पहिया तिराहा नगरिया पर बदायूं-बरेली की ओर से आने वाले वाहन दो पहिया मार्ग से सहावर-चाड़ी मार्ग होते हुए निकाले जाएंगे।
  • एटा मार्ग पर सौरभ ढाबा से एटा की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास अमरपुर पुल से निकाला जाएगा। 
  • सिकंदराराऊ मार्ग पर सिकंदराराऊ-हाथरस की ओर से आने वाले वाहनों को नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा अमरपुर मार्ग से निकाला जाएगा।
  • गोरहा पुल की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को गोरहा नहर से सहावर होते हुए निकाला जाएगा। 
  • सहावर, बदायूं, बरेली की ओर से आने वाले वाहन बाईपास होते हुए निकाले जाएंगे। 
  • चांड़ी चौकी तिराहा से गोरहा पुल की ओर आने वाले वाहनों को चाड़ी मार्ग पर एवं कासगंज की ओर से आने वाले वाहनों को सहावर नहर के रास्ते गंजडुंडवारा होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें