फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: सोमवार को 40 हजार पर्यटकों ने किया ताज के दीदार, मंगलवार को भी भीड़ उमड़ने के आसार

Mon, 08 Aug 2022 10:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में लगी पर्यटकों की कतार - फोटो : अमर उजाला
आजादी के अमृत महोत्सव में स्मारकों में प्रवेश निशुल्क होने पर सबसे ज्यादा सैलानियों का बोझ ताजमहल पर पड़ा है। वीकेंड पर दो दिनों में 1.25 लाख से ज्यादा सैलानी ताजमहल पहुंचे। सोमवार को भी पर्यटकों की भीड़ रही। करीब 40 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर पर्यटकों की लंबी कतार रही। उमस और गर्मी से बच्चे बेहाल दिखे। कई बच्चों की तबियत खराब हुई तो उनके परिजन बच्चों को लेकर कतार से अलग हट गए। बुजुर्ग पर्यटकों को भी परेशानी हुई। ताजमहल की तुलना में आगरा के अन्य स्मारकों पर भीड़ कम रही। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव में ताजमहल समेत संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। 15 अगस्त तक पर्यटक बिना टिकट के ताजमहल का दीदार कर सकेंगे।  
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आम दिनों में ताजमहल की टिकट दर अधिक होने के कारण निशुल्क का लाभ लेने की होड़ मची है। सोमवार को 40 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। मंगलवार को भी पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के आसार हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल के गेट पर भीड़ में दबे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर रविवार को सबसे पहले 65 हजार पर्यटक पहुंचे थे। जिससे भीड़ नियंत्रण के इंतजाम फेल हो गए थे। कई किलोमीटर लंबी कतार में भीड़ के दबाव में सबसे ज्यादा बुरी हालत बच्चों की हुई। परिजन किसी तरह लाइन में फंसे हुए बच्चों को संभालते नजर आए। 

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने कहा कि ताजमहल के मुख्य गुंबद पर प्रवेश रोकने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। सुरक्षा जांच कतार से उतने ही पर्यटक प्रवेश कर रहे हैं जितने बाहर निकल रहे हैं। अंदर भीड़ नियंत्रण के लिए सभी व्यवस्थाएं हैं। जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का प्रवेश शुल्क देश में सबसे ज्यादा है। यहां भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये और 200 रुपये मुख्य गुंबद के लिए देने होते हैं, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये का प्रवेश शुल्क और 200 रुपये का शुल्क मुख्य मकबरे के लिए रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें