फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय नवमी: पंचकोसीय परिक्रमा पर आस्था का सैलाब, मथुरा के चारों ओर बनी मानव श्रृंखला

Tue, 05 Nov 2019 01:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अक्षय नवमी पर मथुरा के पंचकोसीय परिक्रमा पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार तड़के से ही हजारों भक्त अक्षय पुण्य कमाने के लिए मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा पर चल पड़े। कान्हा की नगरी के चारों ओर मानव श्रंखला बन गई।
विज्ञापन

2 of 5
परिक्रमा मार्ग पर भक्त - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा से पहले भक्तों ने विश्राम घाट पर यमुना स्नान और पूजन किया। इस दौरान विश्राम घाट, बंगाली घाट, रंगेश्वर महादेव मंदिर, डेंपियर नगर, भूतेश्वर, पोतराकुंड, सरस्वती कुंड, चामुंडा, गायत्री तपोभूमि, गोकर्ण नाथ, मोक्षधाम, गऊघाट पर भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन

3 of 5
नंगे पैरे परिक्रमा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
अक्षय फल की प्राप्ति के लिए हजारों श्रद्धालुओं ने कान्हा की लीला स्थली वृंदावन में भी डेरा डाल लिया है। अक्षय नवमी पर विशेष मान्यता के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन की जुगल जोड़ी और तीन वन की परिक्रमा के लिए यहां पहुंचे हैं।

4 of 5
परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा सोमवार की शाम से ही शुरू हो गई थी, लेकिन मंगलवार सुबह जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओँ की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं परिक्रमा मार्ग राधे-राधे के जयकारों से गूंजायमान हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्साह के साथ परिक्रमा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग में पसरी अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम के प्रति रोष जताते हुए विहार घाट पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें