फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर: उमड़ा आस्था का सैलाब, कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का नहीं हुआ पालन, सामने आईं ऐसी तस्वीरें

Thu, 25 Mar 2021 12:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • रंगभरनी एकादशी के पर्व पर पहुंचे श्रद्धालु
  • सैनिटाइजर और उचित शारीरिक दूरी का नहीं हुआ पालन
विज्ञापन
1 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में फूलों की होली के दौरान भक्त - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी के दरबार में रंगभरनी एकादशी पर हर कोई होली की मस्ती के रंग में सराबोर होता दिखा। बुधवार और गुरुवार को मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी। कोरोना प्रोटोकॉल के नियम तार-तार होते देखे गए। सैकड़ों की संख्या में भक्त मंदिर परिसर में पहुंचे। हालांकि गुलाल से बचने के लिए मुंह को ढंका जरूर गया लेकिन भारी भीड़ में कोरोना वायरस से बचाव के लिए उचित शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हुआ। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बांकेबिहारी मंदिर पर गुलाल उड़ाते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
हालांकि मंदिर परिसर में उड़ती रंग अबीर गुलाल की सप्तरंगी छटा भक्तों को आनंदित कर गई। शृंगार आरती के साथ शुरू हुआ होली का यह दौर दिन भर चला। रंगभरनी एकादशी पर स्वामी हरिदास जू के लाडले श्रीबांकेबिहारी लाल अपने भक्तों के साथ होली खेलने के लिए धवल श्वेत वस्त्र धारण कर विराजमान हुए। शृंगार आरती के बाद जैसे मंदिर के ही पट खुले ठाकुरजी के दर्शन की अभिलाषा में घंटों से इंतजार कर रहे भक्त श्रीबांकेबिहारी की जयजयकार करने लगे। 

विज्ञापन

3 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों पर गुलाल डालते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
चंद पलों के लिए मंदिर परिसर रास रचैया की जय-जयकार से गुंजायमान हो उठा। देखते ही देखते रंग और गुलाल की बरसात भक्तों पर होने लगी। सेवायत गोस्वामी स्वर्ण रजत पिचकारियों से सोने-चांदी के पात्रों में भरे टेसू के फूलों के रंगों की बौछार करने लगे। भक्त भी अपनी सुधबुध खोकर रंग प्रसादी में तनमन भिगोने को बेकरार हो गए। संपूर्ण मंदिर परिसर रंगबिरंगे अबीर गुलाल से सराबोर हो गया। भक्त दर्शन के साथ इस अवसर पर रंग गुलाल के आनंद में डूबते नजर आए।

4 of 6
होली खेलने के लिए बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मंदिर परिसर में होली के रसियाओं का पारंपरिक गायन समा बांध रहा था। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी से शुरू हुआ आनंद रस वर्षण का यह क्रम फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक अनवरत रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में फूलों की होली के दौरान श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
भक्तों ने खेली फूलों की होली
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी को कभी गुलाल की होली हुई तो कभी रंग की बरसात भक्तों पर की गई। शाम के वक्त मंदिर परिसर में होली की होली में भी बांकेबिहारी लाल के भक्त रम गए। मंदिर में ऊपर से भक्तों पर फूल बरसाए गए। भक्तों ने भी फूलों की होली का जमकर लुत्फ उठाया। होली के इस माहौल के लिए मंदिर का ऊपरी हिस्सा खुल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मथुरा में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले
देश के कई राज्यों में तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण अब मथुरा जनपद में भी अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है। बुधवार को सबसे अधिक 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह मार्च माह के सबसे अधिक केस हैं। इस प्रकार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6933 हो गई है। नए पॉजिटिव केस वृंदावन में अधिक मिल रहे हैं। इनमें वृंदावन में 49 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक, ओमेक्स सिटी से 72 वर्षीय वृद्ध, मोतीझील वृंदावन 35 वर्षीय युवक, छाता से 59 वर्षीय व्यक्ति, 41 वर्षीय व्यक्ति, मोती कुंज से 53 और 49 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय युवक, राधेश्याम कॉलोनी से 19 वर्षीय युवक, मोतीकुंज से 16 वर्षीय किशोरी, 12 वर्षीय किशोरी व 12 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें