एक तो सूरज की तपिश ऊपर से ताजमहल देखने की ख्वाहिश। आगरा में सोमवार को सैलानियों की हालत कुछ ऐसी रही कि वे अपने ताज से मुखड़े पर पसीना पोंछते ही रह गए। मुख्य गेट से करीब 500 मीटर दूरी धूप में तय करना किसी जंग से कम नहीं था।
विज्ञापन
2 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात से ही आगरा की हवा में गरमी का अहसास होने लगा था। रविवार 4 जून को रात 12 बजे भी दोपहर 12 बजे से कम नहीं लग रही थी। इसके बाद सुबह तो तपाने वाली ही रही। सूरज के दिखते ही लू और धूप की जो दोहरी मार पड़ी उसे झेलना लोगों के बस के बाहर ही था।
विज्ञापन
3 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी ताजमहल देखने आने वालों का उत्साह कम नहीं हुआ। हालांकि पर्यटकों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले काफी कम रही फिर भी 45.4 डिग्री पारे के बीच कई लोग दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत की एक झलक पाने को खिंचे चले ही आए। अब आ तो गए लेकिन उसके बाद जो हुआ, वह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
4 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी के कारण ताजमहल के प्रवेश द्वार से रायल गेट तक पहुंचने में ही पर्यटकों दम निकल गया। दोपहर 12 बजे तो सूरज भी प्रचंड हो गया था और भयंकर लू भी चलने लगी। ऐसे में जो भी पर्यटक रॉयल गेट तक पहुंचे वे वहीं बरामदे में बैठकर सुस्ताने लगे। इसके बाद सफर काफी लंबा था और बीच में छांव मिलना भी संभव नहीं।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा परेशानी तो बच्चों के साथ आई महिलाओं को हुई। छोटे-छोटे बच्चों को उनकी मम्मी ने कपड़े में लपेटकर गोदी ले लिया। इसके बाद छाता लगाया फिर भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ।
युवतियां लू के कारण चेहरे को ढंके ही रहीं। ऐसे में न तो सेल्फी ही लेना संभव हुआ न ही दोस्तों और परिजनों के साथ फोटो खिंचाना। भीषण गर्मी में डायना बेंच पर तो जाने की हिम्मत कोई कर ही नहीं पाया। जो भी ताजमहल परिसर में दिखा बस अपने चेहरे से पसीना ही पोंछता नजर आया।