फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयावह: जमीन में समा गया ऑटो, दो राहगीरों ने बचाई चार जानें; बारिश के बाद आगरा में दिखा खौफनाक मंजर

Sat, 08 Aug 2026 08:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के पीलाखार में बारिश के जलभराव के बीच पांच सवारियों से भरा ऑटो 14 फीट गहरे सीवर लाइन के गड्ढे में पलटकर डूब गया। हाइड्रा चालक योगेश यादव और फैक्टरी चौकीदार राजेंद्र वर्मा ने पानी में कूदकर चार लोगों को बचाया, जबकि एक छात्रा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
1 of 9
जमीन में समा गया ऑटो - फोटो : अमर उजाला
बारिश में सड़क पर हुए जलभराव से पीलाखार (एत्माद्दाैला) में शुक्रवार शाम सड़क हादसा हो गया। सीवर लाइन के 14 फीट गहरे गड्ढे में 5 सवारियों से भरा ऑटो पलटा और डूब गया। रास्ते से गुजर रहे हाइड्रा चालक और एक फैक्टरी चौकीदार ने साहस दिखाकर डूबते लोगों को गड्ढे में सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है।

घटना शाम तकरीबन 5:30 बजे की है। प्रकाश नगर से ऑटो में सवारियां बैठाकर चालक रामबाग जा रहा था। प्रकाश नगर स्थित रेलवे अंडरपास में जलभराव था। चालक ने ऑटो को पीलाखार की तरफ मोड़ दिया। नगला बिहारी में रेलवे पुल के पास बारिश से सड़क पर पानी भरा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर एक साल पहले सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोदा गया था। मगर संकेतक नहीं लगाए गए। तब से गड्ढा खुला पड़ा है। यह 10 फीट चाैड़ा और 14 फीट गहरा है।




 
विज्ञापन

2 of 9
जमीन में समा गया ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑटो के चालक को पानी भरा होने के कारण गड्ढे का पता नहीं चला। उसने पानी के बीच से जैसे ही ऑटो को निकाला, वैसे ही सवारियों सहित ऑटो गड्ढे में पलट गया। हादसा देखकर आसपास से गुजर रहे लोग दाैड़ पड़े। नगला बिहारी निवासी योगेश यादव हाइड्रा लेकर जा रहे थे। वहीं क्षेत्र के रहने वाले फैक्टरी के चौकीदार राजेंद्र वर्मा भी पहुंच गए। दोनों ने बचाव कार्य में देर नहीं की।


 
विज्ञापन

3 of 9
जमीन में समा गया ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
योगेश हाइड्रा को रोककर गड्ढे में कूद गए। वह सबसे पहले चालक को बाहर लाए। बाद में राजेंद्र की मदद से एक बुजुर्ग और युवक को निकाला। दो सहेलियां भी डूब गई थीं। इनमें से एक खुद बाहर आ गई। दूसरी को तलाश कर निकाला गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर एत्मादपुर से भाजपा विधायक डाॅ. धर्मपाल सिंह, एसडीएम एत्मादपुर सुमित सिंह, एडीसीपी हिमांशु गाैरव और एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा सहित ट्रांस यमुना और एत्माद्दाैला थाने की पुलिस भी पहुंची।
 

4 of 9
जमीन में समा गया ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीपीआर दिया, हाइड्रा से ले गए अस्पताल
ऑटो में बेलनगंज की 23 वर्षीय सोनिया और प्रकाश नगर निवासी राधा भी सवार थीं। दोनों फाउंड्री नगर में लाइब्रेरी से पढ़कर लौट रही थीं। राधा गड्ढे के पास की झाड़ियों को पकड़कर खुद बाहर निकल आई। सोनिया पानी में डूब गई थी। योगेश और राजेंद्र सिंह गड्ढे में 5 मिनट तक तलाश करते रहे, तब सोनिया मिली। उसकी सांसें चल रही थीं। योगेश को सीपीआर देने के बारे में पता था। उन्होंने सीपीआर दी। घटनास्थल पर कोई वाहन नहीं था। इस कारण हाइड्रा से ही उसे निजी अस्पताल भी ले गए। वहीं चालक और 2 अन्य लोग बिना उपचार के लिए चले गए। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।
 
विज्ञापन

5 of 9
जमीन में समा गया ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
 एडीसीपी क्राइम हिमांशु गाैरव ने बताया कि सड़क पर बारिश का पानी भरा होने की वजह से ऑटो गड्ढे में पलट गया था। पांच लोग पानी में डूब रहे थे। लोगों ने बाहर निकाल लिया। एक युवती का उपचार चल रहा है। बाकी लोग चले गए। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी। -, 

 
विज्ञापन

6 of 9
जमीन में समा गया ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रेंचलेस विधि खुदाई के लिए खोदा गया था गड्ढा
 यमुनापार पीलाखार में 35 एमएलडी एसटीपी के लिए सीवर लाइन डालने का काम ट्रेंचलेस विधि विधि से चल रहा था। उसी के लिए 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। जल निगम की ग्रामीण शाखा की ओर से विश्वराज एनवायरमेंट कंपनी यह काम करा रही थी। करीब 30 मीटर पाइप डालने का काम बाकी था। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह ने बताया कि घटना दुखद है, लेकिन गड्ढे की बैरिकेडिंग और डायवर्जन का बोर्ड लगाया गया था। गार्ड ने बताया कि जिस समय ऑटो गिरा, उसे आगे जाने से रोका गया था लेकिन ड्राइवर अनसुना कर आगे चला गया। अंडरपास में पानी भर जाने के कारण गड्ढा उसे नजर नहीं आया। इस मामले में विश्वराज एनवायरमेंट कंपनी से जवाब-तलब किया गया है।
 
विज्ञापन

7 of 9
जमीन में समा गया ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्या है ट्रेंचलेस विधि
इस विधि में सीवर लाइन के लिए सड़क खोदने की जरूरत नहीं होती। एक गड्ढा कर उसके नीचे से ही सुरंग बनाकर पाइप डाले जाते हैं। काम पूरा होने के बाद गड्ढे को चैंबर की तरह बनाकर ढक दिया जाता है।

 

8 of 9
जमीन में समा गया ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिना बैरीकेडिंग और चेतावनी बोर्ड के छोड़ा गड्ढा
स्थानीय पार्षद विजय वर्मा, प्रदीप धाकरे और दीपू सेंगर का आरोप है कि निर्माण कंपनी ने करीब एक साल पहले खुदाई कर गड्ढा छोड़ दिया। गड्ढे के आसपास न बैरीकेडिंग की गई और न चेतावनी बोर्ड लगाए गए। उनका दावा है कि इससे पहले भी कई लोग यहां गिरकर घायल हो चुके हैं। बारिश में जलभराव के बाद यह गड्ढा पूरी तरह नजरों से ओझल हो गया।

 
विज्ञापन

9 of 9
जमीन में समा गया ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहगीरों ने बचा ली जान
फाउंड्री नगर निवासी राधा ने बताया कि वह ऑटो में पीछे की सीट पर सहेली के साथ बैठी थीं। ऑटो में आगे की सीट पर एक युवक और बुजुर्ग थे। चालक को पानी भरा होने की वजह से गड्ढा नजर नहीं आया। तभी हादसा हो गया। वह पानी में डूब गए। राहगीर नहीं आते तो जान नहीं बच पाती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें