केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भांजा बनकर विधायक योगेंद्र उपाध्याय से ठगी की कोशिश करने वाले युवक यश अमीन ने राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह और सांसद एसपी सिंह बघेल को भी फोन किए थे। दोनों से मुलाकात का समय मांगा था लेकिन मुलाकात हो नहीं पाई। उधर पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो इसमें कई नेताओं के नंबर मिले।
विज्ञापन
2 of 6
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
यश अमीन गांधीनगर का निवासी है और बीटेक पास है। खुद को कभी अमित शाह का भांजा तो कभी भतीजा बताकर ठगी करता था। उसके खिलाफ उज्जैन और फर्रुखाबाद में पहले से मुकदमे हैं। आगरा में भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय से ठगी की कोशिश की। इसमें वह जेल भेजा गया। इस मामले की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उसने और भी नेताओं को फोन किए थे।
सांसद एसपी सिंह बघेल ने बताया कि उनके पास भी उसका फोन आया था। वह मुलाकात करना चाहता था। खुद को अमित शाह का रिश्तेदार बताया था। कह रहा था कि मुलाकात होने पर कई बातें बतानी हैं लेकिन वह देहात में थे, इसलिए मुलाकात हो नहीं पाई। इसके बाद विधायक के मामले में उसकी पोल खुल गई।
4 of 6
प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह को उसने 29 नवंबर को फोन किया था। मंत्री का फोन उनके सहयोगी मनीष थापक ने उठाया। थापक का कहना है कि यश अमीन ने अपना नाम विराज शाह बताया था। नेटवर्क की दिक्कत के कारण उससे ज्यादा बात नहीं हो पाई। उसने कहा था कि वह घर आकर मुलाकात करेगा लेकिन इससे पहले ही उसकी सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
5 of 6
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात पुलिस को भेजी जाएगी कुंडली
आगरा एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि यश अमीन के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। वह गांधीनगर, गुजरात का रहने वाला है, इसलिए यह जानकारी वहां की पुलिस को दी जाएगी ताकि उस पर नजर रखी जा सके।
जेल में बोला, हलके में मत लेना
यश अमीन को हरीपर्वत स्थित अस्थाई जेल में रखा गया है। यहां पहुंचने पर उसने कर्मचारियों से कहा कि उसे हलके में न लें, वह बड़ा आदमी है। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि उस पर नजर रखी जा रही है।