फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रंग-गुलाल संग बरसे फूल, अलौकिक होली के साक्षी बने हजारों भक्त

Sat, 07 Mar 2020 11:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

बारिश भी नहीं डिगा सकी कान्हा के भक्तों की श्रद्धा
विज्ञापन
1 of 8
होली के रंगों में सराबोर होकर नाचे भक्त - फोटो : Amar Ujala
मथुरा में रंगभरनी एकादशी पर ब्रजनंदन कान्हा की जन्म स्थली में होली का आनंद बरसा। लीलामंच पर फूलों की होली के साथ गुलाल की होली का आयोजन हुआ। मंदिर प्रांगण गुलाल के रंग में सराबोर हो गया। कान्हा की जन्मस्थली में हुई इस दिव्य होली के दर्शन के लिए देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। बीच-बीच में हुई बारिश भी भक्तों की आस्था को नहीं डिगा सकी। भक्त अपने आराध्य की होली को अपलक देखते हुए आनंद लूटते रहे।
विज्ञापन

2 of 8
जन्मस्थान पर प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद शुरू हुए कार्यक्रमों में कलाकारों ने मेरी चुनरी में लग गयौ दाग री ऐसो चटक रंग डारौ... गीत पर नृत्य किया। चारों धामों से निराला ब्रज धाम के दर्शन कर लेयौ जी और ठाकुर हमरे रमण बिहारी हम हैं रमण बिहारी भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुंबई की कलाकार मीनल और मनीष शर्मा ने मैं नई नवेली आई फाग में गीत प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन

3 of 8
नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के राजेश शर्मा के श्याम लोक कला मंच के कलाकारों ने जैसे ही मंच पर आयो रसिया मोर बन आयौ रसिया, बरसाने की मोर कुटी पे मोर बन आयो रसिया गीत पर मयूर नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं जैसलमेर की मोहनी आदि कलाकारों ने घूमर-काल बेलिया करतब प्रस्तुत किया। 

4 of 8
जन्मस्थान पर झूमते श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के विक्की जुनेजा ने सुन लै वृषभान किशोरी, जो तूने मोते न खेली होरी, तेरी मेरी कुट्टी है जाएगी...पर राधा कृष्ण के स्वरूपों सहित नृत्य किया। राजस्थान के मनोज जाले और दिनेश कुमार सहित कलाकारों ने मेरा दामन सिमादेया ओ बनदी के वीरा प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य के बीच शालिनी शर्मा शर्मा और रामेश्वर शर्मा ने होली खेलन जाउंगी मेरी पास पड़ोसन जाएं और नेक आगे आ श्याम तोपे रंग डारू नेक आगे आ...गीत प्रस्तुत कर वातावरण को होलीमय बना दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 8
जन्मस्थान पर प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
चरकुला नृत्य के साथ खुर्जा से आए नीतू सिंह और उनके साथियों ने बंब रसिया की प्रस्तुति दी। अंत में होली के रसिया और गीतों पर कासगंज के सोनू और उनके साथी कलाकारों के साथ राधाकृष्ण के स्वरूपों ने फूलों की होली खेली। इसका भक्तों ने भी जमकर आनंद लिया। रावल एवं श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के हुरियारे और हुरियारिनों ने लठमार होली खेली। भक्ति के रंग की ऐसी हिलोर उठी कि भक्त भी उसमें रंगे हुए नजर आए। हुरियारिनों की प्रेम पगी लाठियां हुरियारों पर बरसने लगीं। हुरियारिनों की लाठियों से बचने को ढाल लिए घुटने के बल बैठने को मजबूर थे। आसमान से रंग और गुलाल की बरसात हो रही थी। मेघ भी ऐसे बरसे, लगा कि कान्हा के जन्मस्थली में हो रही इस दिव्य होली के साकार दर्शन करने के लिए स्वयं इंद्रदेव पधारे हों। भक्त भी बारिश में नाचकर आनंद ले रहे थे। जन्मस्थान का प्रांगण भगवान कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो गया। 
 
विज्ञापन

6 of 8
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आसमान से उड़ते रंगबिरंगे और गुलाल से आसमान भी लाल हो गया। रंगों की होली में आए कान्हा के भक्त कृतार्थ हो गए। हर ओर रंग बिरंगे उड़ते गुलाल से वातावरण होलीमय हो गया। लठामार होली देखने पहुंचे भक्त प्रसादी रंग में रंग गए। आसमान से बरस रहे मेघ और कान्हा के आंगन में उतरा गुलाल आनंद को दोगुना कर रहा था। रंगों का आनंद शाम ढलने तक बरसा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, किशोरी भरतिया, नंद किशोर अग्रवाल, अनिल भाई, विजय बहादुर सिंह ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन

7 of 8
श्रीराधाकृष्ण की युगल जोड़ी की आरती करते कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला
कई प्रदेशों से आए कलाकारों ने मंच पर रसिया, होली गीत और नृत्य प्रस्तुत कर कान्हा के भक्तों मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में ब्रज की होली लीला, हरियाणा के घूमर, फाग, मुंबई के गीत, दिल्ली के साथ राजस्थान के लोकगीत और नृत्य का संगम देखने को मिला। शुभारंभ कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने श्रीराधाकृष्ण की युगल जोड़ी की आरती कर किया। इसके बाद कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। 
 
विज्ञापन

8 of 8
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भक्त - फोटो : अमर उजाला
विश्व के 75 देशों में फैले कोरोना वायरस का असर जन्मस्थान की होली पर भी दिखा। होली देखने आए देशी और विदेशी भक्तों ने मास्क लगा रखे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें