ब्रज की होली अनोखी है। यहां जो भी आता है उसी रंग में रंग जाता है। होली का उल्लास युवाओं में खास तौर पर देखने को मिला। जगह-जगह युवतियों ने रंग-गुलाल के साथ होली खेली। सखियों के गालों पर गुलाल की बारिश कर डाली। आगरा में कोरोना वायरस का खौफ भी कुछ स्थानों पर देखने को मिला। युवतियों ने मास्क लगाकर होली खेली।
विज्ञापन
2 of 6
आगरा में होली खेलते विदेशी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में मंगलवार को होली की जमकर धूम रही। होली के मौके पर विदेशी सैलानियों ने भी जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
3 of 6
होली खेलती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में युवाओं ने जोश के साथ होली खेली। मौसम में थोड़ी ठंडक होने के कारण इस बार पानी के रंगों का कम इस्तेमाल हुआ। युवा अबीर-गुलाल से होली खेलते देखे गए।
4 of 6
होली खेलती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर में सोमवार को प्रमुख चौराहों से लेकर घरों तक में होलिका दहन किया गया। इसके साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
5 of 6
होली पर चढ़ा युवाओं में रंग
- फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन के लिए चौराहों को गंगाजल से पवित्र करने के बाद रंगोली बनाईं। इसके बाद चौराहों पर लकड़ी, कंडे रखकर होलिका सजाई गई। दोपहर में शुभ मुहूर्त में महिलाओं ने होलिका को कलावे बांधने के बाद विधि विधान के साथ जौ, होले, अबीर गुलाल, गुझिया और मिष्ठान्न के साथ पूजा अर्चना की। जल अर्पित करके परिक्रमा की। शाम से लेकर देर रात तक शहर में लगभग एक हजार स्थानों पर होलिका दहन किया गया।
इन चौराहों पर सजी होली सेंट जोंस चौराहा, मदिया कटरा तिराहा, लोहामंडी चौराहा, पीपल मंडी, घटिया आजम खां चौराहा, धूलियागंज चौराहा, सदर बाजार, सोहल्ला चौराहा, मधु नगर चौराहा, आरबीएस कालेज तिराहा समेत लगभग शहर के हर मोहल्ले में होलिका दहन किया गया। होली दहन के साथ ही हुड़दंग शुरू हो गया।