फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2021: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बरसा आस्था का रंग, ब्रज में छाई होली की उमंग

Tue, 16 Feb 2021 01:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 7
वसंत पंचमी 2021: ब्रज के मंदिरों में शुरू हुए होली के कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर मथुरा समेत पूरे ब्रज में 40 दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार की सुबह वसंती छटा बिखरी। शृंगार आरती के बाद वासंती परिधान धारण कर और कमर में गुलाल का फेंटा बांध ठाकुरजी ने भक्तों के साथ होली खेली। मंदिर में जब अबीर-गुलाल उड़ा तो आस्था के रंगों में भक्त सराबोर हो गए। पूरा मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। ब्रज के सभी प्रमुख मंदिरों में होली के कार्यक्रम हुए। 
विज्ञापन

2 of 7
वसंत पंचमी 2021: बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों पर रंग डालते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
ऋतुराज वसंत के आगमन पर मंगलवार की सुबह ठाकुर बांकेबिहारी महाराज ने वसंती पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान मंदिर के सेवायतों ने चांदी के थालों में हरा, लाल, वसंती, गुलाबी और पीले रंग का गुलाल भक्तों पर डाला। आस्था के इन रंगों के मिलन से मंदिर में इंद्रधनुषी छटा बिखर गई। हर कोई इन रंगों में सराबोर दिखाई दिया।  
 
विज्ञापन

3 of 7
वसंत पंचमी 2021: बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों पर रंग डालते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत सुगंधित अबीर-गुलाल श्रद्धालुओं पर उड़ा रहे थे। श्रद्धालुओं में ठाकुर बांकेबिहारी का प्रसाद रूपी अबीर-गुलाल शरीर पर डलवाने की होड़ मची थी। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ने बताया कि वसंत पंचमी पर सबसे पहले ठाकुरजी के गालों पर गुलाल लगाया जाता है। बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल उड़ने के साथ ही ब्रज की परंपरागत होली का शुभारंभ हो जाता है।  

4 of 7
वसंत पंचमी 2021: द्वारिकाधीश मंदिर में एक-दूसरे रंग लगातीं श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में भी कार्यक्रम हुए। द्वारिकाधीश महाराज ने पीत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। प्राचीन ठाकुर श्री केशव देव मंदिर में वसंत उत्सव की धूम है। ब्रज के अन्य प्रमुख मंदिरों में होली कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
विज्ञापन

5 of 7
वसंत पंचमी 2021: गिरिराजजी से खेली सेवायतों ने होली - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में प्रेम के रंगों की वर्षा हुई। भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में विराजमान गिरिराज महाराज ने भक्तों संग होली खेली। मंगलवार सुबह सबसे पहले सेवायतों ने गिरिराज महाराज का केसर युक्त दूध से अभिषेक कर किया। पीत वस्त्र धारण कराए। इसके बाद गिरिराज जी को गुलाल लगाकर रंग उड़ाए गए।  
विज्ञापन

6 of 7
बरसाना की लठामार होली (फाइल) - फोटो : Amar Ujala
'सब जग होरी या ब्रज होरा' वाली कहावत यहां हर वर्ष चरितार्थ होती है। ब्रज में फाग महोत्सव 40 दिन तक चलता है। इस दौरान हर दिन होली के कार्यक्रम होते हैं। वसंत पंचमी पर होली का डाढ़ा गाड़ने की परंपरा के साथ ही ब्रज की होली की शुरुआत हो गई है। मंदिरों में ढप की थापों पर होली के गीतों का गायन, समाज गायन के साथ शुरू होने वाला उल्लास बरसाना में लठामार होली के साथ ही अपने शिखर पर पहुंच जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वसंत पंचमी 2021: दाऊ बाबा और रेवती मैया को वसंती वस्त्र धारण कराए गए - फोटो : अमर उजाला
ब्रज के राजा दाऊ बाबा (बलदेव) और रेवती मैया को वसंती वस्त्र धारण कराए गए। वसंत पंचमी के अवसर पर दाऊजी के दर्शन को भक्तों की भारी उमड़ी। बता दें। ब्रज में 40 दिवसीय होली महोत्सव का समापन बलदेव के हुरंगा के साथ होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें